जब रिंकू सिंह पर लगा धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, करणी सेना ने उछाला था शाहरुख खान का भी नाम

जब रिंकू सिंह पर लगा धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, करणी सेना ने उछाला था शाहरुख खान का भी नाम

Rinku Singh Father Death: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे और शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की जान कहे जाने वाले रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता का निधन हो गया है। उन्हें कैंसर था जो स्टेज 4 पर पहुंच गया था। कुछ दिनों पहले ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी। जिस वजह से मैच बीच में छोड़कर घर वापस आ गए थे, लेकिन उनके पिता रिकवर नहीं कर पाए और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब जब हर कोई रिंकू सिंह को पढ़ना चाहता है तो ऐसें में उनका एक पुराना विवाद सामने आ रहा है। जब उनपर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था।

रिंकू सिंह के पिता का निधन (Rinku Singh Father Death)

दरअसल, रिंकू सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया था। इस वीडियो में भगवान हनुमान, भगवान शंकर, भगवान विष्णु और भगवान गणेश को दिखाया गया था। वीडियो के एक हिस्से में रिंकू सिंह छक्का मारते नजर आते हैं और स्क्रीन पर लिखा आता है- “तुम्हें क्रिकेटर किसने बनाया?” इसके जवाब में भगवानों को दिखाया जाता है।

Rinku Singh Father Death

रिंकू सिंह के वीडियो पर मचा था घमासान (Rinku Singh Shahrukh Khan)

विवाद वीडियो के फिल्मांकन के तरीके को लेकर पैदा हुआ था। वीडियो में भगवान गणेश को छोड़कर बाकी सभी देवता एक कार में काला चश्मा पहने हुए दिखे थे और भगवान हनुमान कार चलाते नजर आए थे। इसी ‘स्टाइलिश’ चित्रण को करणी सेना ने अपनी आस्था के साथ खिलवाड़ बताया था।

Rinku Singh Father Death

करणी सेना के निशाने पर आए थे शाहरुख खान

इस मामले को लेकर अलीगढ़ के थाना सासनी गेट में रिंकू सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। करणी सेना के जिला अध्यक्ष सुमित तोमर ने कड़े शब्दों में रिंकू सिंह की आलोचना की थी। उन्होंने इस विवाद में KKR के मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम भी घसीटा था।

तोमर ने कहा था कि रिंकू सिंह हमारे अलीगढ़ के हैं, यह गर्व की बात है, लेकिन वह शाहरुख खान की टीम के सदस्य हैं और शायद उन्हीं के प्रभाव में अपनी ‘जिहादी’ मानसिकता दिखा रहे हैं। हमारे देवी-देवताओं का ऐसा चित्रण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Rinku Singh Father Death

माफी की मांग और प्रदर्शन की धमकी

करणी सेना ने साफ कर दिया था कि अगर रिंकू सिंह इस मामले पर सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगेंगे तब तक संगठन उग्र प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा था कि क्रिकेटर स्वीकार करें कि उनसे सनातन धर्म के खिलाफ गलती हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *