IPL में भाग लेने से किया मना तो कोर्ट पहुंचा गया ये क्रिकेटर, RCB को पिछले सीजन बना चुका है चैंपियन

IPL में भाग लेने से किया मना तो कोर्ट पहुंचा गया ये क्रिकेटर, RCB को पिछले सीजन बना चुका है चैंपियन

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज हो चुका है और अब तक सभी टीमों ने एक-एक मुकाबला खेल लिया है। इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसके बाद 70 मुकाबलों के जरिए चैंपियन का फैसला होगा। टूर्नामेंट में दुनिया भर के कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा (Nuwan Thushara) को बोर्ड ने एनओसी नहीं दिया, जिसके बाद 31 साल के इस खिलाड़ी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

RCB को बना चुके हैं चैंपियन

आपको बता दें कि तुषारा ने पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के लिए खेलते हुए टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन इस साल श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka Cricket) ने फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहने के कारण उन्हें एनओसी जारी नहीं किया।

आपको बता दें कि 2025 के मेगा ऑक्शन में तुषारा को आरसीबी ने 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था और 2026 के सीजन के लिए भी उन्हें इतनी ही रकम में रिटेन किया गया था। लेकिन जब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने फिटनेस में फेल होने के बाद एनओसी नहीं दिया, तो वह कोलंबो के एक जिला न्यायालय में पहुंच गए और एनओसी जारी करने के लिए मामला दायर किया। अब इस मामले की सुनवाई 19 अप्रैल को होगी।

तुषारा ने कहा है कि उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की अपनी इच्छा बता दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा है, तो उन्हें एनओसी न देने के फैसले को अदालत को रद्द कर देना चाहिए। आपको बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट ने राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए फिटनेस टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। तुषारा का कहना है कि उनका फिटनेस स्तर कभी भी कम नहीं पाया गया और उन्हें पहले भी इसी स्तर की फिटनेस के साथ खेलने की अनुमति दी गई है। दूसरी ओर, आरसीबी ने अब तक इस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

IPL 2026 के लिए RCB की पूरी टीम

रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जेकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, जोश हेज़लवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्‍वर कुमार, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, जैकब डफ़ी, यश दयाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *