Jr. NTR को लेकर अस्पताल में मची अफरा-तफरी, गुस्साए फैंस ने एस्केलेटर तोड़ा, हुआ वायरल

Jr. NTR को लेकर अस्पताल में मची अफरा-तफरी, गुस्साए फैंस ने एस्केलेटर तोड़ा, हुआ वायरल

Jr NTR Bengaluru Fan Crowd Video: बेंगलुरु के KIMS अस्पताल में जब एक्टर जूनियर एनटीआर एक उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे, तो उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके फैंस की भीड़ जमा हो गई। इस वजह से अस्पताल के बाहर और अंदर अफरा-तफरी मच गई। बता दें, फैंस की भीड़ इतनी बढ़ गई कि वे अस्पताल के अंदर घुसने लगे और एक एस्केलेटर भीड़ के दबाव से टूट गया।

सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ गई और लाठीचार्ज करना पड़ा

अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था इतनी बिगड़ गई और लोग एंट्रेंस की ओर दौड़ने लगे। इस दौरान पुलिस और सिक्योरिटी कर्मियों को मजबूरन हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा ताकि भीड़ को कंट्रोल किया जा सके। इसके बाद जूनियर NTR को सुरक्षित तरीके से सिक्योरिटी कॉरिडोर के जरिए अंदर ले जाया गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां फैंस नारे लगाते और हाथ हिलाकर फैंस एक्टर का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। बता दें, कई लोगों ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में भीड़ नियंत्रण की कमी पर चिंता जताई। तो एक यूजर ने पूछा कि ऐसी घटनाएं दक्षिण भारत में अक्सर क्यों होती हैं, तो दूसरे ने कहा, “इसलिए NTR आमतौर पर बड़े सार्वजनिक आयोजनों से दूर रहते हैं।”

भीड़ नियंत्रण की कमी पर जताई चिंता

Jr. NTR

इस घटना के बावजूद जूनियर एनटीआर शांत दिखे और उन्होंने अपने फैंस का अभिवादन किया, जिससे भीड़ का उत्साह और भी बढ़ गया। अधिकारियों ने अब अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की पुनः समीक्षा शुरू कर दी है ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने। दरअसल, ये घटना हमें बताती है कि फेमस हस्तियों के कार्यक्रमों में सुरक्षा के बेहतर प्रबंध होना बेहद जरूरी है, ताकि फैंस और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *