आरा में छिनतई का विरोध करने पर मारा चाकू:गली में जाते ही दो युवक आए, मोबाइल छिना; घायल छात्र की हालत नाजुक

आरा में छिनतई का विरोध करने पर मारा चाकू:गली में जाते ही दो युवक आए, मोबाइल छिना; घायल छात्र की हालत नाजुक

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित रस्सी बागान मोहल्ले में शनिवार की रात छिनतई के दौरान युवक को चाकू मार दी गई। जख्मी युवक को सीने में एवं दाहिने हाथ में दो जगह चाकू मारी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ा। बदमाशों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद अन्य लोगों के मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। गली में जाते ही दो युवक आए और मोबाइल छिनने लगे – मुकेश जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक सहार थाना क्षेत्र के सहार गांव निवासी ज्ञान चंद्र चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। मुकेश कुमार ने बताया कि, वह अपने गांव से शनिवार की सुबह आ रहा स्टेशन से ट्रेन द्वारा कोईलवर अपने दोस्त से मुलाकात करने गया था। शनिवार की रात जब वह पैसेंजर ट्रेन से कोईलवर से आरा स्टेशन उतरा। रात होने के कारण रस्सी बागान अपने दूसरे दोस्त के रूम पर जाने क्रम में उसने बस स्टैंड से भूंजा लेकर खाते हुए रस्सी बागान मोहल्ले में जा रहा था। जैसे ही वह गली में घुसा। तभी दो युवक आए और उससे मोबाइल छिनने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त युवकों ने उसे चाकू मार दी। खून का रिसाव काफी हो जाने से हालत नाजुक- डॉक्टर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि युवक के सिने में चाकू लगने से गहरा जख्म होने से खून का रिसाव काफी हो जाने से हालत नाजुक बनी हुई है। इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। ऑब्जर्वेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। इधर जख्मी छात्र के परिजनों ने इस घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी है।बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित रस्सी बागान मोहल्ले में शनिवार की रात छिनतई के दौरान युवक को चाकू मार दी गई। जख्मी युवक को सीने में एवं दाहिने हाथ में दो जगह चाकू मारी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ा। बदमाशों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद अन्य लोगों के मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। गली में जाते ही दो युवक आए और मोबाइल छिनने लगे – मुकेश जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक सहार थाना क्षेत्र के सहार गांव निवासी ज्ञान चंद्र चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। मुकेश कुमार ने बताया कि, वह अपने गांव से शनिवार की सुबह आ रहा स्टेशन से ट्रेन द्वारा कोईलवर अपने दोस्त से मुलाकात करने गया था। शनिवार की रात जब वह पैसेंजर ट्रेन से कोईलवर से आरा स्टेशन उतरा। रात होने के कारण रस्सी बागान अपने दूसरे दोस्त के रूम पर जाने क्रम में उसने बस स्टैंड से भूंजा लेकर खाते हुए रस्सी बागान मोहल्ले में जा रहा था। जैसे ही वह गली में घुसा। तभी दो युवक आए और उससे मोबाइल छिनने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त युवकों ने उसे चाकू मार दी। खून का रिसाव काफी हो जाने से हालत नाजुक- डॉक्टर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि युवक के सिने में चाकू लगने से गहरा जख्म होने से खून का रिसाव काफी हो जाने से हालत नाजुक बनी हुई है। इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। ऑब्जर्वेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। इधर जख्मी छात्र के परिजनों ने इस घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी है।बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *