कब शुरू हुई मोनालिसा और फरहान की प्रेम कहानी? जिसे लेकर चल रहा है लव जिहाद का विवाद

कब शुरू हुई मोनालिसा और फरहान की प्रेम कहानी? जिसे लेकर चल रहा है लव जिहाद का विवाद

Monalisa bhosle marriage controversy: महाकुंभ में अपनी आंखों की वजह से वायरल हुई मोनालिसा ने मुस्लिम एक्टर संग शादी कर ली है। ये शादी उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर की है। बता दें, जैसे ही सोशल मीडिया पर उनकी शादी की खबर आई हर कोई हैरान रह गया और अब मोनालिसा की शादी को लव जिहाद का नाम दिया गया। उनका परिवार पूरा टूट बिखर गया। इन तमाम विवादों के बाद मोनालिसा और फरमान ने शादी और प्यार से जुड़ी खास बातें शेयर की हैं।

शादी और प्यार से जुड़ी बातें

मोनालिसा और फरमान ने बताया कि उनकी मुलाकात फिल्म की शूटिंग के दौरान मोनालिसा से हुई थी, जहां वो विलेन का रोल कर रहे थे। तब पहली बार मिलने के बाद मोनालिसा ने उन्हें फोन पर प्रपोज किया, लेकिन शुरुआत में फरमान खान ने काम और शूटिंग की व्यस्तता के कारण मना किया फिर बाद में उन्होंने प्यार को स्वीकार कर लिया।

इतना ही नहीं, शादी की प्लानिंग 6 से 7 महीने पहले शुरू हो गई थी, लेकिन अचानक मोनालिसा के परिवार ने उनकी शादी के लिए फूफेरे लड़के से रिश्ता जोड़ा, जो मोनालिसा को नापसंद था। इस परिस्थिति में दोनों ने फैसला लिया कि वे अपनी शादी पुलिस स्टेशन जाकर पिता की मौजूदगी में करेंगे।

शादी के लिए केरल को क्यों किया पसंद

फरमान खान ने आगे बताया कि शादी के लिए उन्होंने केरल को पसंद किया क्योंकि वो जगह उन्हें बहुत प्यारी लगी। उन्होंने शादी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी की और साफ कहा कि उनके संबंधों में कोई लव जिहाद नहीं है और वो खुद मुस्लिम हैं जबकि उनकी पत्नी हिंदू हैं। दोनों ने अपने धर्म का सम्मान किया और बिना किसी कन्वर्जन के शादी की।

और केरल सरकार ने भी इस शादी में पूरा सहयोग दिया, जिस पर फरमान खान ने उनका धन्यवाद भी किया। शादी में शिक्षा मंत्री सहित कई लोग शामिल हुए और आशीर्वाद दिया, जिसपर फरमान खान ने कहा कि उनके लिए सभी धर्म समान हैं और केरल के लोग बहुत अच्छे और दिल से खुले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *