देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने जब कैरी किया 5 लाख का Parrot Clutch, यूजर्स बोले- उर्वशी रौतेला की कॉपी

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने जब कैरी किया 5 लाख का Parrot Clutch, यूजर्स बोले- उर्वशी रौतेला की कॉपी

Priyanka Chopra Parrot Clutch: प्रियंका चोपड़ा सिर्फ एक ग्लोबल स्टार ही नहीं, बल्कि एक स्टाइल आइकन भी हैं। वो जब भी किसी इवेंट में पहूंचती हैं, तो हर कोई उनको ही देखता है और फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें खींचने से खुद को रोक नहीं पाते। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म ‘द ब्लफ’ के प्रेस टूर में बिजी हैं, जो 25 फरवरी, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस प्रेस टूर के दौरान प्रियंका अपने स्टाइलिश और स्टन्निंग लुक में नजर आयीं।

इस टूर के लिए, वो इलेक्ट्रिक ब्लू आउटफिट में नजर आईं, जो स्टाइलिश और कम्फर्टेबल था। उनका ये आउटफिट ट्रांसपेरेंट कपड़े से बना था और इसमें एक शानदार टॉप और टियरर्ड स्कर्ट शामिल थी। मगर, इस ड्रेस ने नहीं बल्कि प्रियंका के पैरट क्लच से सबका ध्यान खींचा।

क्यों खास है प्रियंका चोपड़ा का पैरट क्लच

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने आउटफिट के साथ जो पैरट क्लच कैरी किया था वो बहुत ही खास था क्योंकि वो पैरट स्कारलेट क्लच जूडिथ लीबर के कलेक्शन से था। इस क्लच की कीमत 5,695 डॉलर (यानि 5.1 लाख रुपये) थी। इस क्रिस्टल क्लच में ट्रॉपिकल एरियाज (उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों) के सभी रंगों का समागम दिख रहा था, जैसे लाल रंग के पंख की डिटेलिंग और चमकीले विंग्स।

Priyanka Chopra Parrot Clutch
प्रियंका चोपड़ा का पैरेट क्लच। (फोटो सोर्स: Priyanka Chopra/ Instagram)

इस क्लच की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसके बारे में कुछ इस प्रकार बताया गया है, “यह तोता बोलता नहीं, बल्कि गाता है।” ये क्लच कुछ दूसरे रंगों में भी उपलब्ध है, इसकी कीमत 5,695 डॉलर है।

इंटरनेट पर प्रियंका चोपड़ा के तोते वाले क्लच की तुलना उर्वशी रौतेला के कान्स लुक से की जा रही है।

प्रियंका चोपड़ा का तोते वाला क्लच न सिर्फ अपनी अनोखी बनावट और भारी कीमत की वजह से चर्चा में है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि इंटरनेट यूजर्स ने इसे पहले भी देखा था।

मई 2025 में, पूर्व मिस यूनिवर्स उर्वशी रौतेला ने इसे कान्स के रेड कार्पेट पर कैरी किया था और इसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया था। उन्होंने “मैक्सिकन कला के एक उत्कृष्ट मोजेक” से प्रेरित एक बॉडी-हगिंग गाउन पहना था, जिसमें एक ट्रेल भी थी। उन्होंने ताज भी पहना था और उसी तोते वाले क्लच को कैरी किया था।

दोनों एक्ट्रेसेस की तुलना करते हुए डाइट सब्या ने लिखा, “क्या प्रियंका ने मिस यूनिवर्स लेडी के कान्स लुक वाला आइकॉनिक तोता बैग कैरी किया है? कहो जो कहना है, लेकिन उर्वशी ने इसे पहले कैरी किया था! माफ कीजिए।”

‘असली फैशन क्वीन’ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने लुक्स सुर्खियां बटोरती हैं, फिर चाहे रैंप वॉक करते हुए उनका लुक हो या उनका साड़ी लुक। इसीलिए उनको “असली फैशन क्वीन” के नाम से जाना जाता है, और इसके पीछे एक वजह है। ये दिवा अपने आउटफिट्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से कभी पीछे नहीं हटतीं।

हाल ही में, अपनी आने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ की आफ्टर पार्टी में वो गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस में नज़र आईं। इस मौके पर उन्होंने डिजाइनर के ‘द डिवाइन एंड्रोजीन स्प्रिंग/समर 2026’ कलेक्शन से एक मॉडर्न एथनिक लुक चुना।

केसरिया रंग की साड़ी गाउन की खासियत

फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा के इस आउटफिट की बारीकियों को शेयर किया। उन्होंने लिखा, “प्रियंका ने ‘गोल्डन आर्क’ पहनी है, जो केसरिया रंग की साड़ी गाउन है, जिसे पहली बार पेरिस में ‘द डिवाइन एंड्रोजीन स्प्रिंग समर ’26’ कॉउचर कलेक्शन के हिस्से के रूप में पेश किया गया था। फ्लोइंग शिफॉन से बनी इस ड्रेस में कॉर्सेटेड स्ट्रक्चर है, जो स्कल्पटेड रैप बॉडीस से जुड़ा है, जो धीरे-धीरे प्लीटेड फॉल में खुलता है और एक लंबे वेल ड्रेप के साथ खत्म होता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *