2 एक्टिवा टकराने पर थाने के अंदर भिड़े दो पक्ष:बेल्ट लेकर मारने दौड़े तो युवक पुलिस के पास भागा, रतलाम में रोड रेज में क्रॉस केस दर्ज

रतलाम के स्टेशन रोड थाने के सामने दो बत्ती चौपाटी पर शुक्रवार दोपहर दो एक्टिवा की टक्कर के बाद जमकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि नौबत मारपीट तक आ गई और एक युवक जान बचाने के लिए थाने में घुस गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने में ही भिड़ गए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को बाहर निकाला और दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष के योगेंद्र सिंह (निवासी त्रिलोक नगर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार दोपहर एक्टिवा से तहसील कार्यालय जा रहे थे। तभी दो बत्ती चौपाटी के पास रोटरी गार्डन की तरफ से आए एक तेज रफ्तार एक्टिवा (MP-43 EC 4558) चालक ने उन्हें साइड से टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जब उन्होंने चालक से गाड़ी ठीक करवाने को कहा, तो वह गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने योगेंद्र और बीच-बचाव करने आए उनके भाई मयंक को थप्पड़ मार दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
बेल्ट लेकर मारने दौड़े तो थाने में घुसा युवक वहीं, दूसरे पक्ष के पयाम (32), जो सूरजपोर स्कूल के सामने रहते हैं और लेथ मशीन का काम करते हैं, ने अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे घर से महू रोड स्थित अपनी दुकान जा रहे थे। दो बत्ती चौपाटी पर तेज रफ्तार एक्टिवा (MP 43 EJ 7839) ने रॉन्ग साइड से आकर उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे गाड़ी समेत गिर गए और उन्हें चोट आई। पयाम का आरोप है कि टक्कर मारने वाले ने अपने साथियों को बुला लिया, जो बेल्ट लेकर उन्हें मारने दौड़े। जान बचाने के लिए वे भागकर स्टेशन रोड थाने में घुस गए। थाने में हंगामे के बाद दोनों पर FIR विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग थाने के अंदर ही एक-दूसरे से उलझने लगे और हंगामा करने लगे। पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को थाने से बाहर किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *