गेहूं किसानों को आग से बचाव की दी गई जानकारी:मधेपुरा में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान; स्कूलों में मॉकड्रिल

गेहूं किसानों को आग से बचाव की दी गई जानकारी:मधेपुरा में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान; स्कूलों में मॉकड्रिल

मधेपुरा में अग्निशमन विभाग की ओर से सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आग से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत पोस्टर देने व मॉकड्रिल का आयोजन कर किसानों, मजदूरों सहित अन्य ग्रामीणों को आग से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग के अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में मानिकपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड-12 स्थित एनपीएस अर्राहा यादव टोला में छात्र-छात्राओं को पोस्टर, बैनर, पर्चा आदि के माध्यम से आग से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। किसानों को आग से बचाव की दी जानकारी इसी तरह मधुबन पंचायत के गम्हरिया वार्ड सात और मुरहो पंचायत के वार्ड-14 में भी गेहूं की तैयारी कर रहे किसानों व मजदूरों को आग से बचाव की जानकारी दी गई। प्रधान अग्निक विक्की रंजन कुमार ने बताया कि कहीं भी रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने पर जुट का बोरा या सूती कपड़ा को पानी से भिंगोकर बुझाना चाहिए। अगर गैस सिलिंडर में आग लग जाए तो कंबल में पानी भिंगोकर सिलिंडर में लपेट दिया जाना चाहिए। अग्निक मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि थ्रेसर से गेहूं दौनी करने, चावल व गेहूं तैयार करने के दौरान मशीन के पास ड्रम व बाल्टी में पानी भरकर रखना चाहिए। ताकि आग लगने पर पानी से बुझाया जा सके। बाल्टी में पानी भरकर रखना चाहिए अग्निक काजल कुमारी ने कहा कि अगर घर के बाहर या घर में चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान आग लगती है उससे बचाव के लिए बाल्टी में पानी भरकर रखना चाहिए। साथ ही चुल्हे से राख फेंकने के दौरान जांच कर लेनी चाहिए कि राख में आग भी है या नहीं। राख में आग रहने पर पूरी तरह पानी से बुझा देना चाहिए। अग्निशमन कर्मी ऋषिमुनी कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों व किसानों का भरपूर सहयोग रहा। मधेपुरा में अग्निशमन विभाग की ओर से सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आग से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत पोस्टर देने व मॉकड्रिल का आयोजन कर किसानों, मजदूरों सहित अन्य ग्रामीणों को आग से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग के अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में मानिकपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड-12 स्थित एनपीएस अर्राहा यादव टोला में छात्र-छात्राओं को पोस्टर, बैनर, पर्चा आदि के माध्यम से आग से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। किसानों को आग से बचाव की दी जानकारी इसी तरह मधुबन पंचायत के गम्हरिया वार्ड सात और मुरहो पंचायत के वार्ड-14 में भी गेहूं की तैयारी कर रहे किसानों व मजदूरों को आग से बचाव की जानकारी दी गई। प्रधान अग्निक विक्की रंजन कुमार ने बताया कि कहीं भी रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने पर जुट का बोरा या सूती कपड़ा को पानी से भिंगोकर बुझाना चाहिए। अगर गैस सिलिंडर में आग लग जाए तो कंबल में पानी भिंगोकर सिलिंडर में लपेट दिया जाना चाहिए। अग्निक मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि थ्रेसर से गेहूं दौनी करने, चावल व गेहूं तैयार करने के दौरान मशीन के पास ड्रम व बाल्टी में पानी भरकर रखना चाहिए। ताकि आग लगने पर पानी से बुझाया जा सके। बाल्टी में पानी भरकर रखना चाहिए अग्निक काजल कुमारी ने कहा कि अगर घर के बाहर या घर में चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान आग लगती है उससे बचाव के लिए बाल्टी में पानी भरकर रखना चाहिए। साथ ही चुल्हे से राख फेंकने के दौरान जांच कर लेनी चाहिए कि राख में आग भी है या नहीं। राख में आग रहने पर पूरी तरह पानी से बुझा देना चाहिए। अग्निशमन कर्मी ऋषिमुनी कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों व किसानों का भरपूर सहयोग रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *