भास्कर न्यूज|लोहरदगा कांग्रेस पार्टी कार्यालय राजेंद्र भवन, लोहरदगा में कांग्रेस सेवा दल लोहरदगा की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष शंभू प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शंभू प्रजापति को दूसरी बार कांग्रेस सेवा दल का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शंभू प्रजापति ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दोबारा सौंपी है, उसे वे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि लोहरदगा में कांग्रेस सेवा दल को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि आने वाले समय में संगठन की पकड़ और मजबूत हो सके। उन्होंने यह भी घोषणा की कि शीघ्र ही सेवा दल की नई कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, कांग्रेस पार्टी तथा वरिष्ठ नेताओं के विश्वास को कभी टूटने नहीं देने का संकल्प दोहराया। बैठक में जगदीश प्रजापति, निसार खान, इनामुल अंसारी, सिद्धीक अंसारी, राजू महतो, सीताराम सोनी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोऑर्डिनेटर संतोष महतो, अमर लकड़ा, प्रकाश कुमार मांझी, परवेज आलम, रंजीत भगत, हुलास भगत सहित कई कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। भास्कर न्यूज|लोहरदगा कांग्रेस पार्टी कार्यालय राजेंद्र भवन, लोहरदगा में कांग्रेस सेवा दल लोहरदगा की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष शंभू प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शंभू प्रजापति को दूसरी बार कांग्रेस सेवा दल का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शंभू प्रजापति ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दोबारा सौंपी है, उसे वे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि लोहरदगा में कांग्रेस सेवा दल को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि आने वाले समय में संगठन की पकड़ और मजबूत हो सके। उन्होंने यह भी घोषणा की कि शीघ्र ही सेवा दल की नई कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, कांग्रेस पार्टी तथा वरिष्ठ नेताओं के विश्वास को कभी टूटने नहीं देने का संकल्प दोहराया। बैठक में जगदीश प्रजापति, निसार खान, इनामुल अंसारी, सिद्धीक अंसारी, राजू महतो, सीताराम सोनी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोऑर्डिनेटर संतोष महतो, अमर लकड़ा, प्रकाश कुमार मांझी, परवेज आलम, रंजीत भगत, हुलास भगत सहित कई कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


