ये क्या… दुकान में चोरी नहीं कर सके तो बाहर लगे CCTV ही चुरा ले गए चोर, देखें वारदात का Video

ये क्या… दुकान में चोरी नहीं कर सके तो बाहर लगे CCTV ही चुरा ले गए चोर, देखें वारदात का Video

Shahdol News : मध्य प्रदेश में चोर-उचक्कों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद यहां जुर्म से जुड़ी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसकी ताजा बानगी सूबे के शहडोल जिले से सामने आई है। यहां चोरी की एक ऐसी हैरान कर देने वाली अजीब-ओ-गरीब वारदात सामने आई है। दरअसल, चोरी एक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने आए चोर जब दुकान से कुछ नहीं ले जा सके तो जाते-जाते दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा ही चुरा कर ले गए। खास बात ये है कि, सीसीटीवी चोरी की ये पूरी वारदात सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल मामला जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ओपीएम कोतमा रोड मेन मार्केट का है, जहां वसीम खान की दुकान में बीती रात एक युवक चोरी की नीयत से पहुंचा और गेट की शीट और शटर तोड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन काफी मशक्कत के बाद जब वो किी तरह भी शटर नहीं तोड़ सका और अंदर घुसने में नाकाम रहा। चोरी में असफल होने खफा चोर दुकान के बाहर लगे के बाद उसने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पर ही हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

आमतौर पर आवाजाही बनी रहती

हैरानी की बात ये है कि, ये पूरी घटना मेन मार्केट के जारी रही, जहां आमतौर पर आवाजाही बनी रहती है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान सुनील के रूप में कर ली गई है। फिलहाल, पुलिस आरोपी को तलाश रही है। इस चोरी ने न सिर्फ पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए, बल्कि चोरों के बढ़ते हौसलों को भी उजागर कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *