अगर भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो इसी नेट रन रेट की वजह से इस ग्रुप से दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला होगा।
Net Run Rate in Hindi: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने अपनी जगह पक्की कर ली है। अब अंतिम चार में दो जगह बची हैं और दावेदार चार हैं, जिनमें भारत, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमें शामिल हैं। चार में से दो ही टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी। इस दौरान सभी दावेदार टीमों के नेट रन रेट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। नेट रन रेट का उपयोग तब होता है, जब ग्रुप में आगे जाने या अगले दौर में पहुंचने के लिए दो या दो से अधिक टीमों के अंक बराबर होते हैं। ऐसे में जिनका नेट रन रेट बेहतर होता है, वही टीम आगे जाती है।
भारत-पाक पर पड़ेगा NRR भारी
आपको बता दें कि ग्रुप वन में जहां वेस्टइंडीज का नेट रन रेट भारत से ज्यादा है, तो वहीं ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड का नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर है। अगर भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो इसी नेट रन रेट की वजह से इस ग्रुप से दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला होगा। दूसरे ग्रुप में भी समीकरण ऐसा ही है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट पाकिस्तान से ज्यादा है और पाकिस्तान श्रीलंका को हराकर भी अगले दौर में नहीं पहुंच पाएगी, अगर उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर नहीं हुआ। बशर्ते न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड से हार जाए। हालांकि अगर इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड जीत जाता है, तो पाकिस्तान श्रीलंका को हराकर भी क्वालीफाई नहीं कर पाएगा।
ऐसे में सबसे पहले चलिए समझते हैं कि आखिर नेट रन रेट काउंट कैसे होता है। मान लीजिए एक मैच खेला गया, जिसमें टीम A पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 120 रन बनाती है। इसके बाद टीम B बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 110 रन बनाती है। अब यह टीम भले 110 रन पर ढेर हो जाए या 20 ओवर में 110 रन बनाए, नेट रन रेट में विकेट का महत्व बिल्कुल नहीं होता है। टीम ने 20 ओवर में जितने भी रन बनाए हैं, वही मायने रखता है।
ऐसे में अगर दूसरी टीम 10 रन कम बनाती है, तो जो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम है, उसका नेट रन रेट +0.50 हो जाएगा और जो टीम 10 रन कम बनाती है, उसका नेट रन रेट -0.50 हो जाएगा। इसी तरह अगले मैचों में जो भी नेट रन रेट होता है, वह प्लस या माइनस होता जाता है और फिर जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग होता है। अब जैसे इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए अपने-अपने टिकट हासिल कर लिए हैं, ऐसे में इन टीमों का नेट रन रेट कोई खास महत्व नहीं रखता है और ना ही सेमीफाइनल की रेस में कोई फर्क पैदा करेगा।
Sports – Patrika | CMS


