Virat Kohli का फिटनेस ट्रैकर बनाने वाला CEO नाश्ते में क्या खाता है? 8 अंडे और मेडिटेशन के कनेक्शन का खोला राज

Virat Kohli का फिटनेस ट्रैकर बनाने वाला CEO नाश्ते में क्या खाता है? 8 अंडे और मेडिटेशन के कनेक्शन का खोला राज

Will Ahmed WHOOP CEO Fitness: अरबपतियों की जिंदगी कैसी होती है, वे दिन की शुरुआत कैसे करते हैं और उनकी फिटनेस का राज क्या है यह जानने की जिज्ञासा हर किसी के मन में होती है। खासकर तब, जब बात उस CEO की हो, जिसका फिटनेस ट्रैकर दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल विराट कोहली भी इस्तेमाल करते हैं। फिटनेस और टेक कंपनी WHOOP के फाउंडर Will Ahmed ने हाल ही में अपने डेली रूटीन से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। नाश्ते में क्या खाते हैं, मेडिटेशन को क्यों देते हैं खास अहमियत, आइए जानते हैं पूरी कहानी।

CEO की सुबह कैसे शुरू होती है?

विल अहमद की सुबह आमतौर पर 6 या 6:30 बजे शुरू होती है। उठते ही वह सबसे पहले मेडिटेशन करते हैं। उनका मानना है कि दिन की शुरुआत शांत दिमाग से हो, तो बाकी चीजें अपने आप बेहतर हो जाती हैं। मेडिटेशन के बाद वह अपने ट्रेनर के साथ वर्कआउट करते हैं, जिसमेंज्यादातर वेट ट्रेनिंग शामिल होती है।इसके साथ ही वह “कॉन्ट्रास्ट थेरेपी” के भी बड़े फैन हैं पहले सॉना, फिर कोल्ड प्लंज, फिर स्टीम और दोबारा कोल्ड प्लंज। उनके मुताबिक यह रूटीन शरीर और दिमाग दोनों को रीसेट कर देता है।

नाश्ते में 3 नहीं, पूरे 8 अंडे खाते हैं?

उनका ब्रेकफास्ट काफी हाई-प्रोटीन होता है। दिन के हिसाब से वह 3 से 8 अंडे खाते हैं, साथ में क्रिस्पी बेकन और एवोकाडो। सुबह फल खाना भी उन्हें पसंद है और पूरे दिन भरपूर पानी पीने पर जोर देते हैं।एक प्रोटीन-रिच नाश्ता न सिर्फ एनर्जी देता है, बल्कि ब्लड शुगर को भी स्टेबल रखता है। इससे फोकस बेहतर रहता है और दिन भर अनहेल्दी स्नैकिंग की क्रेविंग कम होती है।

विटामिन D के लिए सप्लीमेंट्स

विल अहमद बिना जरूरत सप्लीमेंट्स नहीं लेते। उनके सप्लीमेंट्स पूरी तरह ब्लड टेस्ट रिपोर्ट पर निर्भर होते हैं। बोस्टन में रहने की वजह से सर्दियों में विटामिन D कम हो जाता है, तो वह उसे सप्लीमेंट के रूप में लेते हैं और गर्मियों में खुद ही बंद कर देते हैं।

मेडिटेरेनियन डाइट और तीन मील का नियम

उनकी डाइट ज्यादातर मेडिटेरेनियन स्टाइल की होती है। लंच हल्का सलाद और प्रोटीन और दिन में सिर्फ दो बार कॉफी। वह स्नैकिंग से बचते हैं और तीन फुल मील पर ही भरोसा करते हैं।

मेडिटेशन और बेहतर नींद का कनेक्शन

वह पिछले 12 सालों से रोज मेडिटेशन कर रहे हैं। उनका मानना है कि मेडिटेशन स्ट्रेस को कंट्रोल करता है और दिमाग को जरूरत से ज़्यादा एक्टिव होने से रोकता है, खासकर रात के समय।

डिनर और रिकवरी पर खास ध्यान

डिनर में चिकन या स्टेक, चावल और सब्जियां शामिल होती हैं। वह सोने से कम से कम तीन घंटे पहले खाना खत्म कर लेते हैं, क्योंकि देर से खाना नींद और रिकवरी दोनों को प्रभावित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *