पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा, कश्मीर की बर्फीली ठंडक ने दी दस्तक, अब तापमान में आएगी गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा, कश्मीर की बर्फीली ठंडक ने दी दस्तक, अब तापमान में आएगी गिरावट

जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इसके कमजोर पडऩे से कश्मीर की बर्फीली हवा चलना शुरू हो गई है। इसका असर बुधवार को देखने को मिला। दोपहर में सर्द हवा की वजह से अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंडक बढ़ गई। वहीं जेट स्ट्रीम हवा भी 240 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही है। इस कारण अगले दो दिनों में दिन व रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। कोहरे की भी वापसी हो सकती है। नया पश्चिमी विक्षोभ 27 दिसंबर को आएगा।

कोहरे के कारण शहर का अचानक मौसम बदल गया था। शहरवासियों को कोल्ड डे व सीवियर कोल्ड का सामना करना पड़ा था। कोहरा छट जाने के बाद अचानक मौसम बदल गया। सर्दी गायब हो गई। दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया था, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद हवा का रुख बदला है। इससे कश्मीर की बर्फीली हवा चलने लगी है। इससे सर्दी बढ़ी है। देर शाम के बाद अलाव जल गए। अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

पारे की चाल

समय तापमान

08:30 12.2

08:30 12.2

11:30 21.6

14:30 24.0

17:30 18.2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *