IMD Western Disturbance forecast: मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी भागों पर दिखाई पड़ेगा। कानपुर मंडल के जिले औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, और कानपुर देहात में आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कानपुर मंडल के जिले औरैया में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिसका असर 18 और 19 फरवरी को दिखाई पड़ेगा। लेकिन भारी या बहुत अधिक बारिश होने की संभावना नहीं है।
हल्की-फुल्की बूंदाबांदी की संभावना
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि ना ही वज्रपात होने की संभावना है। आज हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यह बारिश रवि की फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी। तापमान क्रमिक रूप से लगातार बढ़ रहा है। यही स्थिति रही तो होली के पहले गर्मी पड़ने लगेगी। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं भी अब बढ़ते तापमान को नियंत्रित नहीं रख पा रही हैं।
कैसा रहेगा औरैया का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार औरैया में आज रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है। अब उत्तर पश्चिम दिशा की जगह पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से हवाओं का असर देखने को मिल रहा है जिसके कारण तापमान भी बढ़ रहा है। 18 फरवरी, बुधवार को बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि अब उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली दवाओं में वह असर नहीं है कि बढ़ते तापमान को रोक सके। होली तक गर्मी पड़ने लगेगी।
आसमान में बादल रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 18 फरवरी का तापमान 16 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 23 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में आसमान में बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 24% बारिश होने का अनुमान है।
कैसा रहेगा इस हफ्ते का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी का तापमान 15 से 29 डिग्री, 20 फरवरी शुक्रवार का तापमान 14 से 30 डिग्री, 21 फरवरी शनिवार का तापमान 14 से 31 डिग्री, और 22 फरवरी रविवार का तापमान 15 से 31 डिग्री रहने का अनुमान है। 18 फरवरी के बाद बूंदाबांदी की भी संभावना काफी कम है।
कहते हैं मौसम केंद्र लखनऊ के तापमान के आंकड़े
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में बांदा का तापमान सबसे कम 9.2 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि बहराइच का 10.4, अयोध्या और बाराबंकी का तापमान 10.5, और कानपुर नगर का 11 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में झांसी का सबसे अधिक 31.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि आगरा का 30.3, बांदा का 30.2, हमीरपुर का 29.6, और वाराणसी का 29.4 डिग्री दर्ज किया गया है।


