दूसरे मैच में वेस्टइंडीज का सामना स्कॉटलैंड से:SCO ने 2022 में WI को हराकर उलटफेर किया था, दूसरी बार होगा सामना

दूसरे मैच में वेस्टइंडीज का सामना स्कॉटलैंड से:SCO ने 2022 में WI को हराकर उलटफेर किया था, दूसरी बार होगा सामना

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता में खेला जाएगा। यह ग्रुप-C का पहला मैच होगा, जिसमें दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के इरादे से उतरेंगी। शाई होप की कप्तानी में कैरेबियन टीम जहां अपनी ताकत दिखाने उतरेगी, वहीं रिचर्ड बेरिंगटन के नेतृत्व में स्कॉटलैंड की नजर एक बार फिर बड़ा उलटफेर करने पर होगी। टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच अब तक केवल एक ही मुकाबला खेला गया है। इसमें स्कॉटलैंड ने उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को 42 रन से हराया था। यह मैच 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था। इसमें जॉर्ज मुन्से नाबाद 66 रन बनाए थे और मार्क वॉट ने 3 विकेट झटके थे। पॉवेल वेस्टइंडीज के टॉप स्कोरर वेस्टइंडीज की टीम में अनुभव और ताकत का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। बल्लेबाजी में रोवमन पॉवेल टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने अब तक 110 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 2112 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 107 रन रहा है। गेंदबाजी में ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने 89 मैचों में सबसे ज्यादा 98 विकेट झटके हैं।
वॉट ने सबसे ज्यादा विकेट लिए स्कॉटलैंड की टीम की बल्लेबाजी की कमान अनुभवी कप्तान रिचर्ड बेरिंगटन के हाथों में रहती है। उन्होंने 102 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 2335 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में मार्क वॉट स्कॉटलैंड के सबसे प्रभावी हथियार हैं। वॉट ने 77 मुकाबलों में 89 विकेट अपने नाम किए हैं। बल्लेबाजों को रास आती है यहां की पिच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में काली मिट्‌टी की पिच बनाई जाती है। टी-20 फॉर्मेट में यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। मैच की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। उसके बाद स्पिनर्स का काम आसान होता है। यहां अब तक 12 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 मैच जीते हैं, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 7 मैच में जीत मिली है। ईडन गार्डन का बेस्ट टीम स्कोर पाकिस्तान (201/5) ने 2016 में बांग्लादेश बनाया था। यहां पर न्यूनतम टीम स्कोर 70 रन है, जो 2016 में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं 7 फरवरी को कोलकाता का मौसम गर्म रहेगा। दिन में धूप रहेगी। तापमान 15 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, शिमरॉन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। स्कॉटलैंड: रिचर्ड बेरिंगटन (कप्तान), जॉर्ज मुन्से, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल जोंस, ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल लीस्क, टॉम ब्रूस, मार्क वॉट, सफयान शरीफ, ब्रैडली व्हील, क्रिस ग्रीव्स। मैच कहां देखें? भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, दैनिक भास्कर एप पर भी मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स देख सकते हैं। _______________________________________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप 2026 एशियाई मूल के 69 खिलाड़ी 11 टीमों में:कनाडा में 11, अमेरिका में 9 भारतीय, ओमान में सबसे ज्यादा 14 एशियाई प्लेयर आज से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय मूल के 40 खिलाड़ी अलग-अलग देशों की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। वहीं भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसी एशिया की टॉप क्रिकेट खेलने वाली टीमों से जुड़े कुल 69 खिलाड़ी 11 अन्य देशों का प्रतिनिधित्व करते दिखाई देंगे। पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *