West Bengal SIR: चुनाव आयोग के बुलावे पर नहीं आए 5 लाख लोग, अब वोटर लिस्ट से काटा जाएगा एक-एक नाम

West Bengal SIR: चुनाव आयोग के बुलावे पर नहीं आए 5 लाख लोग, अब वोटर लिस्ट से काटा जाएगा एक-एक नाम

पश्चिम बंगाल में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावों-आपत्तियों की सुनवाई शनिवार शाम समाप्त हो गई। ताजा अपडेट के अनुसार, फाइनल वोटर्स लिस्ट से कुल 4.98 लाख नाम काटने की प्रक्रिया शुरू होगी। 

पश्चिम बंगाल में ड्राफ्ट वोटर्स लिस्ट पर दावों और आपत्तियों पर सुनवाई का दौर आज यानी कि शनिवार शाम को खत्म हो गया है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, फाइनल वोटर्स लिस्ट से 4.98 लाख और नामों को काटने की प्रक्रिया अब शुरू होगी। जिन नामों को हटाया जाना है, उनकी पहचान हो गई है।

ये 4.98 लाख वोटर्स वे हैं जो बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद सुनवाई में शामिल नहीं हुए और इसलिए उन्हें फाइनल वोटर्स लिस्ट से बाहर करने के लायक पाया गया है। हालांकि, शुक्रवार शाम तक सुनवाई में शामिल नहीं होने वाले ऐसे वोटर्स की संख्या 6.25 लाख थी।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *