पश्चिम एशिया संकट, विदेशी कोषों की निकासी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 572 अंक टूटा

पश्चिम एशिया संकट, विदेशी कोषों की निकासी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 572 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन भारी गिरावट के साथ शुरू हुआ। पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा लगातार की जा रही भारी बिकवाली ने निवेशकों के उत्साह पर पानी फेर दिया। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: खाड़ी देशों में फंसे 12 हजार भारतीयों ने मोदी सरकार से लगाई मदद की गुहार, विदेश मंत्रालय आया एक्शन में

 

अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी और एशियाई बाजारों में सुस्त रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 572.43 अंक गिरकर 79,443.47 पर आ गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 178.75 अंक टूटकर 24,587.15 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Karnataka में Social Media पर लगेगा Ban, Siddaramaiah सरकार का बच्चों के लिए बड़ा फैसला

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.17 प्रतिशत गिरकर 84.41 डॉलर प्रति बैरल पर था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,752.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,153.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *