बांसवाड़ा| लायंस क्लब के प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग का बांसवाड़ा आने पर क्लब अध्यक्ष मनोज शाह सहित सदस्यों ने स्वागत किया। सचिव गर्वित जैन ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रांतपाल ने क्लब के सभी सदस्यों को प्रांत की पिन लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दीनदयाल शर्मा, एमसी उपाध्याय, शांतिलाल पटेल, अजीत जैन सहित कई लोग उपस्थित रहे।


