बुलंदशहर में मशहूर फिल्म निर्माता अमित जानी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. वीरेंद्र कुमार और डॉ. वंदना के गृह निवास पर हुआ। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र कुमार और डॉ. वंदना ने अमित जानी का स्वागत किया। कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बुलंदशहर के अध्यक्ष डॉ. एस. के. गोयल, पूर्व सचिव डॉ. मुदित कुमार गुप्ता, डॉ. विजय सिरोही, डॉ. राजीव मित्तल और डॉ. पुष्पराज सिंह सहित कई गणमान्य चिकित्सक उपस्थित रहे। फिल्म निर्माता अमित जानी ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में चर्चा की और उपस्थित लोगों से संवाद किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक सिंह और अन्य नेताओं ने भी उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में राजेंद्र अग्रवाल, प्रोफेसर ओम प्रकाश और अजय अग्रवाल जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। उन्होंने अमित जानी की फिल्म निर्माण की पहल की सराहना करते हुए उन्हें हिंदू समाज को जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया।


