20वीं रोहतास गढ़ तीर्थ यात्रा का स्वागत समारोह:5000 वनवासी शामिल होंगे, पूर्णिमा पर महोत्सव का आयोजन

20वीं रोहतास गढ़ तीर्थ यात्रा का स्वागत समारोह:5000 वनवासी शामिल होंगे, पूर्णिमा पर महोत्सव का आयोजन

20वीं रोहतास गढ़ तीर्थ यात्रा और माघ पूर्णिमा महोत्सव के स्वागत समारोह का आयोजन शनिवार शाम को स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजनीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। बच्चियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया, और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उमेश शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की 5 तस्वीरें देखें…

5 हजार वनवासी तीर्थ यात्री शामिल होंगे लगभग 5000 वनवासी तीर्थ यात्री 1 फरवरी 2026 को रोहतास गढ़ किला परिसर में आयोजित होने वाले रोहतास गढ़ वनवासी कल्याण महोत्सव में भाग लेंगे। यहां वे विधिवत करम वृक्ष की पूजा करेंगे। इस महोत्सव में कई मंत्री और पदाधिकारी भी शामिल होंगे। ये लोग उपस्थित रहे स्वागत समारोह में प्रशांत कुमार, यशवीर सिन्हा, पूर्व वन मंत्री गणेश राम भगत, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिन्हा, उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्ल कांत, महरंग उरांव, स्वागत सचिव महेंद्र ओझा और सह सचिव लाल बिहारी सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 20वीं रोहतास गढ़ तीर्थ यात्रा और माघ पूर्णिमा महोत्सव के स्वागत समारोह का आयोजन शनिवार शाम को स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजनीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। बच्चियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया, और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उमेश शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की 5 तस्वीरें देखें…

5 हजार वनवासी तीर्थ यात्री शामिल होंगे लगभग 5000 वनवासी तीर्थ यात्री 1 फरवरी 2026 को रोहतास गढ़ किला परिसर में आयोजित होने वाले रोहतास गढ़ वनवासी कल्याण महोत्सव में भाग लेंगे। यहां वे विधिवत करम वृक्ष की पूजा करेंगे। इस महोत्सव में कई मंत्री और पदाधिकारी भी शामिल होंगे। ये लोग उपस्थित रहे स्वागत समारोह में प्रशांत कुमार, यशवीर सिन्हा, पूर्व वन मंत्री गणेश राम भगत, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिन्हा, उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्ल कांत, महरंग उरांव, स्वागत सचिव महेंद्र ओझा और सह सचिव लाल बिहारी सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *