राजस्थान के सबसे चर्चित हत्याकांड पर बनी वेब सीरीज:महिला का अपहरण कर बेरहमी से टॉर्चर करते दिखाया; पढ़ें जयपुर की प्रमुख खबरें

राजस्थान के सबसे चर्चित हत्याकांड पर बनी वेब सीरीज:महिला का अपहरण कर बेरहमी से टॉर्चर करते दिखाया; पढ़ें जयपुर की प्रमुख खबरें

राजस्थान की राजनीति, सत्ता और अपराध की स्याह परतों को उजागर करती एक नई हाई-वोल्टेज थ्रिलर वेब सीरीज ‘भैरवी’ इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। राजस्थान के सबसे चर्चित हत्याकांड से प्रेरित यह वेब सीरीज सच के बेहद करीब मानी जा रही है, जो शुरुआत से ही दर्शकों को भीतर तक झकझोर देती है। इसका लेखन और निर्देशन रघुवीर शेखावत ने किया है। कहानी की शुरुआत एक खौफनाक रात से होती है, जब भैरवी नामक एक महत्वाकांक्षी ग्रामीण महिला का अपहरण कर बेरहमी से टॉर्चर किया जाता है। भैरवी के पास मौजूद एक रहस्यमय पेन ड्राइव में राज्य के एक शक्तिशाली मंत्री प्रताप सिंह से जुड़े ऐसे सनसनीखेज राज छिपे हैं, जो पूरी सरकार और सत्ता के गलियारों को हिला देने की ताकत रखते हैं। भैरवी के लापता होने की खबर मिलते ही दिल्ली की स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट रसाल अपनी सगाई और करियर को दांव पर लगाकर जयपुर पहुचती है। अपनी बचपन की दोस्त के लिए न्याय की तलाश में रसाल, स्थानीय असिस्टेंट भाटी और भैरवी के पति मेघ के साथ मिलकर एक बड़े राजनीतिक षड्यंत्र की परतें खोलने में जुट जाती है। इस दौरान उसे लगातार मौत की धमकियां मिलती हैं, किडनैप की कोशिशें होती हैं और जानलेवा हमलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद वह सच और न्याय की लड़ाई से पीछे नहीं हटती। यह वेबसीरीज सिर्फ एक थ्रिलर नहीं, बल्कि सिस्टम बनाम भैरवी की तीखी टक्कर को दर्शाती है, जहां सत्ता, पैसा और अपराध आमने-सामने खड़े नज़र आते हैं। इसे स्टेज ऐप पर रिलीज किया गया है और इसमें मुख्य भूमिका में नीलू वाघेला है, जो कई साल बाद राजस्थानी प्राेजेक्ट से जुड़ी है। आगे पढ़ें जयपुर की अन्य खबरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *