बिहार में 18 फरवरी तक मौसम रहेगा सामान्य:सुबह-शाम छाया रहेगा हल्का कुहासा, पछुआ हवा की रफ्तार भी हुई कम

बिहार में 18 फरवरी तक मौसम रहेगा सामान्य:सुबह-शाम छाया रहेगा हल्का कुहासा, पछुआ हवा की रफ्तार भी हुई कम

बिहार में सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि, दिन चढ़ते ही धूप निकलती है और मौसम सामान्य हो जाता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्का कुहासा छाया रहेगा। 18 फरवरी तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सुपौल और मोतिहारी में घना कोहरा दिखा। पटना में भी सुबह हल्की धुंध थी, लेकिन दिन में तेज धूप निकली थी। धीरे-धीरे घट रहा ठंड का असर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड का असर कम हो रहा है। दिन में तेज धूप निकल रही है, जिससे अधिकमत तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता फिलहाल कम है। इसके कारण बादल और बारिश की स्थिति नहीं बन रही है। साथ ही पछुआ हवा की रफ्तार भी सामान्य है, जिससे ठंड कम महसूस की जा रही है। ऐसा मौसम क्यों बना हुआ है,जानिए कारण पश्चिमी विक्षोभ कमजोर: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने से बारिश या ठंड बढ़ाने वाली स्थिति नहीं बन रही। धूप का असर बढ़ा: दिन में तेज धूप निकलने से जमीन गर्म हो रही है, जिससे दिन का तापमान बढ़ रहा है। हवा की दिशा सामान्य: पछुआ हवा सामान्य गति से चल रही है, जिससे शीतलहर की स्थिति नहीं बन रही। मौसम का मौसमी बदलाव: फरवरी के मध्य तक उत्तर भारत में सर्दी कम होना सामान्य प्रक्रिया है। पटना में मौसम रहेगा सामान्य पटना में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप निकलेगी। तापमान सामान्य से थोड़ा बढ़ सकता है। पटना में न्यूनतम तापमान लगभग 10 से 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बिहार में सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि, दिन चढ़ते ही धूप निकलती है और मौसम सामान्य हो जाता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्का कुहासा छाया रहेगा। 18 फरवरी तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सुपौल और मोतिहारी में घना कोहरा दिखा। पटना में भी सुबह हल्की धुंध थी, लेकिन दिन में तेज धूप निकली थी। धीरे-धीरे घट रहा ठंड का असर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड का असर कम हो रहा है। दिन में तेज धूप निकल रही है, जिससे अधिकमत तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता फिलहाल कम है। इसके कारण बादल और बारिश की स्थिति नहीं बन रही है। साथ ही पछुआ हवा की रफ्तार भी सामान्य है, जिससे ठंड कम महसूस की जा रही है। ऐसा मौसम क्यों बना हुआ है,जानिए कारण पश्चिमी विक्षोभ कमजोर: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने से बारिश या ठंड बढ़ाने वाली स्थिति नहीं बन रही। धूप का असर बढ़ा: दिन में तेज धूप निकलने से जमीन गर्म हो रही है, जिससे दिन का तापमान बढ़ रहा है। हवा की दिशा सामान्य: पछुआ हवा सामान्य गति से चल रही है, जिससे शीतलहर की स्थिति नहीं बन रही। मौसम का मौसमी बदलाव: फरवरी के मध्य तक उत्तर भारत में सर्दी कम होना सामान्य प्रक्रिया है। पटना में मौसम रहेगा सामान्य पटना में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप निकलेगी। तापमान सामान्य से थोड़ा बढ़ सकता है। पटना में न्यूनतम तापमान लगभग 10 से 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *