झारखंड में 30 जनवरी तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्के दर्जे का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है, जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मध्य, दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी झारखंड के किसी भी जिले में इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल राज्य में किसी तरह की मौसम चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बीते 24 घंटे में शुष्क रहा मौसम, तापमान बढ़ा बीते 24 घंटे के दौरान पूरे झारखंड में मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखा गया। इस दौरान अधिकतम तापमान में कई स्थानों पर 2.1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रांची के कांके में रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से साफ आसमान, कमजोर उत्तर-पश्चिमी हवाओं और दिन में तेज धूप के कारण हुई है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद के तीन दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 26 से 28 जनवरी के बीच सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाने के बाद दिन में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। 29 और 30 जनवरी को भी सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन मौसम शुष्क ही रहेगा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में 26 जनवरी के आसपास सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड पर फिलहाल सीधा असर नहीं पड़ेगा, हालांकि आगे चलकर इसका हल्का प्रभाव महसूस किया जा सकता है। पश्चिमी हिस्सों में ज्यादा गर्मी होगा महसूस पूर्वानुमान के अनुसार देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो में भी दिन में धूप तीखी रहेगी, लेकिन रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहेंगी। पश्चिमी झारखंड के चतरा, पलामू और गढ़वा में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं दक्षिणी झारखंड के सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं। झारखंड में 30 जनवरी तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्के दर्जे का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है, जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मध्य, दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी झारखंड के किसी भी जिले में इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल राज्य में किसी तरह की मौसम चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बीते 24 घंटे में शुष्क रहा मौसम, तापमान बढ़ा बीते 24 घंटे के दौरान पूरे झारखंड में मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखा गया। इस दौरान अधिकतम तापमान में कई स्थानों पर 2.1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रांची के कांके में रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से साफ आसमान, कमजोर उत्तर-पश्चिमी हवाओं और दिन में तेज धूप के कारण हुई है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद के तीन दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 26 से 28 जनवरी के बीच सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाने के बाद दिन में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। 29 और 30 जनवरी को भी सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन मौसम शुष्क ही रहेगा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में 26 जनवरी के आसपास सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड पर फिलहाल सीधा असर नहीं पड़ेगा, हालांकि आगे चलकर इसका हल्का प्रभाव महसूस किया जा सकता है। पश्चिमी हिस्सों में ज्यादा गर्मी होगा महसूस पूर्वानुमान के अनुसार देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो में भी दिन में धूप तीखी रहेगी, लेकिन रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहेंगी। पश्चिमी झारखंड के चतरा, पलामू और गढ़वा में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं दक्षिणी झारखंड के सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं।


