कानपुर में 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, बारिश होगी:अस्पताल में 70 दिल के मरीज भर्ती हुए, न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा

कानपुर में 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, बारिश होगी:अस्पताल में 70 दिल के मरीज भर्ती हुए, न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा

कानपुर का मौसम पिछले दो दिन में बदला है। सुबह के समय मौसम साफ रहने के साथ-साथ गलन में कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा है। वहीं प्रदूषण की वजह से एक्यूआई 230 के पार रहा। मौसम में हल्की धुंध सी नजर आई। अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार 23 व 24 जनवरी को बारिश के आसार हैं। शहर के अलावा अन्य जिलों में पड़ रहे कोहरे के कारण मंगलवार 15 ट्र्रेनें देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। आनंद विहार से चलकर दरभंगा जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (15558) 09.56 घंटे व भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस (22405) 02.13 घंटे लेट रही। दिन में निकलेगी धूप, दो दिन बाद बारिश
सीएसए के कृषि तकनीकी मौसम अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दो दिनों में आसमान साफ रहेगा। इसके बाद 23 व 24 जनवरी को मध्य तेज हवाओं, गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा सुबह व रात के समय हल्के कोहरा दिखाई देने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत मिलेगी। 1260 ओपीडी में आए, 70 किए गए भर्ती ठंड से राहत भले ही मिल रही हो लेकिन दिल के मरीजों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को कार्डियोलाजी में 1260 मरीज ओपीडी में अपना इलाज कराने पहुंचे। इसके अलावा पांच मरीजों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से बीमार 70 मरीजों को भर्ती किया गया है। 181 मरीज इमरजेंसी में आए। डॉक्टरों का कहना है कि दिल के मरीजों को सुबह व रात के समय एहतियात बरतना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *