Weather update: बदलेगा मौसम का मिज़ाज, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 7 और 8 अप्रैल को होगी बारिश

Weather update: बदलेगा मौसम का मिज़ाज, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 7 और 8 अप्रैल को होगी बारिश

Weather News: पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मऊ जिले में भी मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को जिले में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बताया जा रहा है कि इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि अचानक मौसम परिवर्तन से किसानों की चिंता बढ़ गई है, खासकर गेहूं की कटाई कर रहे किसानों को फसल को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

  • मौसम विशेषज्ञ क्या बोले जानिए

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने भी संभावित मौसम बदलाव को देखते हुए अलर्ट रहने की बात कही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *