भास्कर न्यूज।पूर्णिया बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। शुक्रवार को दिन भर आसमान में आंशिक बादल छाए रहे और दिन के समय में 10 से 12 किमी की रफ्तार से नमी युक्त पुरबा हवा चलती रही है। दिन में चली हवा के कारण से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ – साथ झमाझम बारिश शुरू जो गई। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 30 से 40 किमी दर्ज की गई ।करीब आधे घंटे से अधिक समय तक मेघगर्जन के साथ-साथ आंधी व बारिश का असर बना रहा।शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भी तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ-साथ मेघगर्जन, वज्रपात के साथ-साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभवना जताई है। इस दौरान सिस्टम डवलप होने पर हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी तक पहुंच सकती है। Share with facebook राकेश कुमार, पूर्णिया मौसम केंद्र के वैज्ञानिक सहायक बंगाल की खाड़ी व पश्चिम बंगाल के पास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण से मौसम में बदलाव हुआ है। जिस कारण से शुक्रवार की रात नतीज हवा के साथ – साथ बारिश का भी असर देखने को मिला। उन्होंने बताया कि इस साल प्री मानसून सीजन में पहली बार बारिश देखने को मिली ।बारिश के कारण से लोगों को राहत मिली। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में आने वाले 24 घंटे तक इसी तरह के संभावना बने रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी के बीच हवा चल सकती है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। भास्कर न्यूज।पूर्णिया बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। शुक्रवार को दिन भर आसमान में आंशिक बादल छाए रहे और दिन के समय में 10 से 12 किमी की रफ्तार से नमी युक्त पुरबा हवा चलती रही है। दिन में चली हवा के कारण से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ – साथ झमाझम बारिश शुरू जो गई। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 30 से 40 किमी दर्ज की गई ।करीब आधे घंटे से अधिक समय तक मेघगर्जन के साथ-साथ आंधी व बारिश का असर बना रहा।शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भी तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ-साथ मेघगर्जन, वज्रपात के साथ-साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभवना जताई है। इस दौरान सिस्टम डवलप होने पर हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी तक पहुंच सकती है। Share with facebook राकेश कुमार, पूर्णिया मौसम केंद्र के वैज्ञानिक सहायक बंगाल की खाड़ी व पश्चिम बंगाल के पास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण से मौसम में बदलाव हुआ है। जिस कारण से शुक्रवार की रात नतीज हवा के साथ – साथ बारिश का भी असर देखने को मिला। उन्होंने बताया कि इस साल प्री मानसून सीजन में पहली बार बारिश देखने को मिली ।बारिश के कारण से लोगों को राहत मिली। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में आने वाले 24 घंटे तक इसी तरह के संभावना बने रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी के बीच हवा चल सकती है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना है।


