मौसम का तांडव: IMD का 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट, हवाई, ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित

मौसम का तांडव: IMD का 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट, हवाई, ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित

IMD issues red alert for 6 districts. पश्चिमी विक्षोभ का असर 3 फरवरी को ओलावृष्टि और बारिश के रूप में दिखाई पड़ा। इसके बाद आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी में भी काफी कमी आई। आगरा, कानपुर, बरेली, सरसावा, हिंडौन, प्रयागराज के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया, जहां पर विजिबिलिटी जीरो मीटर दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में आसमान साफ रहेगा। लेकिन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 5 फरवरी, गुरुवार, का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है।

इन छह जिलों के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार विजिबिलिटी और कोहरे को लेकर देश के अलग-अलग हवाई अड्डों के लिए मौसम विभाग में रेड अलर्ट जारी किया गया था, जिसके अनुसार आगरा, कानपुर, सरसावा, बरेली, हिंडन और प्रयागराज के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। यहां के एयरपोर्ट की विजिबिलिटी जीरो मीटर दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त लखनऊ एयरपोर्ट की विजिबिलिटी 100 मीटर रिकॉर्ड की गई है। ‌

सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित

लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर भी सुबह के समय कोहरे का असर दिखाई पड़ा। जब विजिबिलिटी करीब 20 से 50 मीटर हो गई थी, लेकिन रात में विजिबिलिटी शून्य मीटर दर्ज की गई।‌ सुबह के समय गलन और कड़ाके की ठंड का असर दिखाई पड़ा। घने कोहरे का असर रेलवे पर भी दिखाई पड़ा। रात में चलने वाली ट्रेन कई घंटे लेट चल रही है।

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

कानपुर में भी आज सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर में धूप निकली लेकिन नमी बनी हुई है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

5 फरवरी को भी रहेगा खराब मौसम

मौसम विभाग ने 5 फरवरी के लिए भी अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार सुबह के समय घना कोहरा दिखाई पड़ेगा। जिसका असर विजिबिलिटी पर भी पड़ेगा। गुरुवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवा चल सकती है। 13 फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *