रतलाम में कोहरे का असर कम हो गया है। लेकिन ठंड बरकरार है। शीत लहर के कारण कंपकपाने वाली ठंड का असर बना हुआ है। मौसम के बदलाव के कारण दिन का तापमान भी लगातार गिरा है। जबकि रात का पारा भी लुढ़का है। गुरुवार सुबह-सुबह हल्का कोहरा छाया रहा है। धूप भी निकली, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। नए साल की शुरुआत से कोहरे के कारण मौसम में आए बदलाव ने ठंड का एहसास करा दिया था। जो कि अब तक लगातार जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज हुआ है। ठंड से बचने के लिए शहर में लोग अलाव का सहारा भी ले रहे है। स्कूलों का समय भी सुबह 10 बजे से हो गया है। मौसम विभाग की माने तो जनवरी माह में ऐसी ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दो से तीन के बाद असर और बढ़ेगा। क्योंकि हिमालय के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। जब ये आगे बढ़ेगा तो बर्फ पिघलने लगेगी और बर्फीली हवा की रफ्तार भी बढ़ जाएगी। इससे ठंड का असर ओर तेज होगा। ठंड के लिए इसलिए खास जनवरी मौसम विभाग के अनुसार, जिस तरह मानसून के चार महीने (जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर) में से दो महीने जुलाई-अगस्त महत्वपूर्ण रहते हैं और इन्हीं में 60 प्रतिशत या इससे अधिक बारिश हो जाती है, ठीक उसी तरह दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इन्हीं दो महीने में प्रदेश में उत्तर भारत से सर्द हवाएं ज्यादा आती हैं। इसलिए टेम्प्रेचर में अच्छी-खासी गिरावट आती है। सर्द हवाएं भी चलती हैं। 1 जनवरी से लेकर 7 जनवरी तक का तापमान


