सीमावर्ती जैसलमेर में मौसम नित नए रंग दिखा रहा, हवाओं ने गिराया पारा

सीमावर्ती जैसलमेर में मौसम नित नए रंग दिखा रहा, हवाओं ने गिराया पारा

सीमावर्ती जैसलमेर में मौसम नित नए रंग दिखा रहा है। पिछले कुछ दिनों के दौरान धूप की तेज किरणों से हैरान शहरवासियों को बुधवार को तेज हवाओं के प्रवाह से निजात मिली। जानकारी के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा से 10 से 12 किलोमीटर की गति से हवाएं चली।

इसके साथ आकाश पर हल्की गर्दिश पर छाई हुई थी, जिससे सूर्य की किरणें धरती पर सीधे नहीं उतर सकी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम 16.8 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया, जबकि एक दिन पहले यह क्रमश: 30.5 और 14.7 डिग्री रहा। इस तरह से दिन का पारा 1.4 डिग्री कम और रात के पारे में 2.1 डिग्री का इजाफा हो गया। दिन में हवाओं के चलने से लोगों की दिनभर आवाजाही सडक़ों पर नजर आई। आने वाले दिनों में मौसम की चाल कुछ इसी तरह की बनी रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *