Weather Forecast: राजस्थान 6, 7,8 व 9 अप्रेल को कैसा रहेगा मौसम, कहां आएगी बारिश, कहां रहेगा सूखा

Weather Forecast: राजस्थान 6, 7,8 व 9 अप्रेल को कैसा रहेगा मौसम, कहां आएगी बारिश, कहां रहेगा सूखा

पश्चिमी विक्षोभ का असर: राजस्थान में 6-7 अप्रैल को तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
Weather News: जयपुर.
राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मध्य पाकिस्तान और आसपास के पंजाब क्षेत्र के ऊपर सक्रिय है, जिसका प्रभाव धीरे-धीरे प्रदेश में दिखाई देने लगा है। इसके साथ ही उप-उष्णकटिबंधीय जेट स्ट्रीम भी मध्य और पूर्वी भारत के ऊपर तेज गति से बह रही है, जिससे मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।

5 अप्रैल को जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि यह स्थिति ज्यादा दिन नहीं रहने वाली है।

मौसम विभाग ने 6 अप्रैल से एक नए और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की चेतावनी दी है। इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में दोपहर बाद मौसम अचानक बदल सकता है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने, बारिश होने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी प्रबल संभावना जताई गई है।

7 अप्रैल को इस विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में तेज मेघगर्जन, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। यह दिन प्रदेश के लिए मौसम के लिहाज से सबसे अधिक संवेदनशील रहेगा।

8 अप्रैल को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। इसके बाद 9 अप्रैल से अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को। तेज आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है, वहीं आमजन को भी खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *