अशोकनगर में मौसम बदला, बादल-बारिश से फसलों पर संकट:3-4 दिन खराब मौसम का अलर्ट, गेहूं-चना कटाई प्रभावित, तापमान में भी गिरावट

अशोकनगर में मौसम बदला, बादल-बारिश से फसलों पर संकट:3-4 दिन खराब मौसम का अलर्ट, गेहूं-चना कटाई प्रभावित, तापमान में भी गिरावट

अशोकनगर में सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। सुबह धूप खिली थी, लेकिन दोपहर तक मध्यम और शाम होते-होते घने बादल छा गए। जिले में इस समय गेहूं की फसलें खेतों में पककर खड़ी हैं या कटाई के बाद पड़ी हैं। इसके अलावा धनिया और चना सहित अन्य फसलें भी तैयार खड़ी हैं या काटी जा चुकी हैं। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों की फसलों पर संकट मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक जिले में ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, आज रात तक बारिश और हल्की आंधी चलने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव और हल्की बारिश से भी फसलों को काफी नुकसान होने का खतरा है। तापमान भी में गिरावट दर्ज
बादलों के छा जाने से गर्मी का असर भी कम हुआ है। एक दिन पहले तक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अब गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। हालांकि, न्यूनतम तापमान पिछले कुछ दिनों से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *