गाजियाबाद में आज मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई। जिससे मौसम में बदलाव आया। हालांकि बारिश के बाद फिर धूप निकली। दिन में भी बारिश जैसा मौसम रहने का अनुमान है, जहां बीच बीच में बादल छाए रहेंगे। आज सुबह तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहने का अनुमान है। हवा की गति आज 7 किमी प्रति घंटा से है। जहां अगले 24 घंटे में फिर से बारिश का अलर्ट है। पूरे यूपी में बदल रहा मौसम मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यूपी में 7 अप्रैल से फिर से बारिश का अनुमान है। इससे पहले पिछले 3 दिनों में पूर्वी यूपी, मध्य यूपी और वेस्ट यूपी के जिलों में बारिश से मौसम बदला। गाजियाबाद से सटे, नोएडा, हापुड़, बागपत और मेरठ में भी मौसम बदलने का अनुमान है। 5 मार्च को बुलंदशहर में अधिक बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस पूरे सप्ताह मौसम बदलता रहेगा। बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान 15 मार्च के बाद से लगातार मौसम बदल रहा है। बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले 20 मार्च को रुक-रुककर हुई बारिश और पूरे सप्ताह चली 30–35 किमी/घंटा की तेज हवाओं ने मौसम को ठंडा बनाए रखा। गाजियाबाद में 15 मार्च से लगातार मौसम बदल रहा है। पिछले 20 दिनों में 9 बार मौसम बदल चुका है। अप्रैल माह का पहला सप्ताह बीतने को है, जहां हर तीसरे दिन मौसम बदल रहा है।


