संभल में बारिश से बदला मौसम:न्यूनतम 10 डिग्री, AQI 162; ठंडी हवाओं से आलू की फसल प्रभावित

संभल में बारिश से बदला मौसम:न्यूनतम 10 डिग्री, AQI 162; ठंडी हवाओं से आलू की फसल प्रभावित

संभल में बीते दिन 15 घंटे हुई बारिश के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 162 पर पहुंच गया। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं के कारण लोग ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को जनपद संभल में बादल छाए रहने और दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। शुक्रवार को बसंत पंचमी के दिन मौसम बदलने से एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ, जबकि सोमवार से गुरुवार तक तेज धूप के बाद गर्मी महसूस होने लगी थी। बारिश के कारण सड़कों पर कीचड़ जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह और शाम की ठंड के चलते लोग अभी भी रोडवेज बसों में सफर करने से बच रहे हैं। चंदौसी जंक्शन पर सत्याग्रह चंपारण एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी, पूर्णागिरी टनकपुर एक्सप्रेस और अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेनें 5 घंटे तक देरी से चल रही हैं। मालगाड़ी भी 7 घंटे विलंब से पहुंची। देखें 3 तस्वीरें… नई सराय निवासी किसान फुरकान ने बताया कि इस बार की ठंड से आलू की फसल को नुकसान हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि शुक्रवार की बारिश से और अधिक क्षति हो सकती है, जिसका पूरा आकलन 15-20 दिन बाद खुदाई के समय ही हो पाएगा। स्थानीय निवासी किशन लाल ने भी मौसम में बदलाव की पुष्टि की, उनका कहना था कि पहले धूप निकलने से मौसम ठीक हो गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *