‘हम उसका पीछा करेंगे, ढूंढ निकालेंगे और उसे खत्म देंगे..’, Mojtaba Khamenei पर इजरायल का बड़ा बयान

‘हम उसका पीछा करेंगे, ढूंढ निकालेंगे और उसे खत्म देंगे..’, Mojtaba Khamenei पर इजरायल का बड़ा बयान

Israel on Mojtaba Khamenei: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की जान भले ही अमेरिका-इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में बच गई है, लेकिन दोनों देशों द्वारा उनकी तलाश जारी है। अब मोजतबा खामेनेई को लेकर इजरायल सेना के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन (Effie Defrin) का बयान सामने आया है। एफी डेफ्रिन ने कहा कि इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) उन सभी लोगों को निशाना बनाना जारी रखेगा जो ‘इजरायल राज्य के लिए खतरा’ हैं, जिसमें ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई भी शामिल हैं।

जब डेफ्रिन से खामेनेई के ठिकाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि IDF के पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। डेफ्रिन ने यह भी कहा कि इजराइल ईरान की पैरामिलिट्री बसीज (Basij) बलों के सदस्यों को निशाना बनाना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि मैं यहां फिर कहता हूं, हम हर किसी तक पहुंचेंगे, चाहे वह कहीं भी हो या कभी भी हो। IDF ने पहले कहा था कि उसने बसीज कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को मार गिराया है। इसी बीच, इजरायल ने कहा कि वह ईरान से दागी गई नई मिसाइलों की बौछार को रोकने (इंटरसेप्ट करने) के लिए काम कर रहा है।

यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब इजरायल ने दावा किया कि उसने हवाई हमलों में ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को मार गिराया है। लारीजानी दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के करीबी थे। वे सुरक्षा नीतियों के क्रियान्वयन में प्रमुख भूमिका निभाते थे।

नेतन्याहू बोले जिंदा हूं..

अपनी मौत की अफवाहों पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मजाक उड़ाया है। वे इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी के साथ एक नए वीडियो में दिखाई दिए। अमेरिकी राजदूत हंसते हुए कहते हैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते थे कि मैं यह सुनिश्चित करूं कि आप ठीक है। इस पर बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा हां, माइक मैं जिंदा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *