‘हम कुर्बानी देने को तैयार हैं, अब आगे जो होगा…’ अमेरिका-ईरान भीषण युद्ध के बीच हिजबुल्लाह चीफ ने खाई कसम

‘हम कुर्बानी देने को तैयार हैं, अब आगे जो होगा…’ अमेरिका-ईरान भीषण युद्ध के बीच हिजबुल्लाह चीफ ने खाई कसम

Middle East Tensions: अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच हिजबुल्लाह चीफ शेख नईम कासिम का चेतावनी भरा बयान सामने आया है। हिजबुल्लाह चीफ ने साफ शब्दों में कहा कि उनका ‘लेबनानी मूवमेंट’ किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाला नहीं है और सरेंडर के बजाय टकराव का रास्ता ही चुनेगा।

कासिम ने यह भी दोहराया कि उनके लड़ाके बिना किसी शर्त कुर्बानी देने को तैयार हैं। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की कोशिशें जारी हैं, लेकिन क्षेत्र में तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता दिख रहा है। हिजबुल्लाह ने इस पूरे संघर्ष को सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व और क्षेत्रीय एकता की लड़ाई बताया है।

हिजबुल्लाह चीफ: जमीन, इज्जत और आजादी की लड़ाई

बुधवार को जारी अपने बयान में शेख नईम कासिम ने कहा कि लेबनान इस समय एक बेहद अहम मोड़ पर खड़ा है। उनके मुताबिक देश के सामने सिर्फ दो रास्ते हैं- पहला या तो सब कुछ छोड़कर सरेंडर कर दिया जाए, जिसमें जमीन, इज्जत और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी शामिल है, या फिर डटकर मुकाबला किया जाए और इसका डटकर मुकाबला किया जाए।

कासिम ने दावा किया कि हिजबुल्लाह के सक्रिय रुख ने इजराइल को कोई बड़ा कदम उठाने का मौका नहीं दिया और आगे बढ़ने के उसके सारे तरीके खत्म कर दिए। उन्होंने अपने लड़ाकों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बहादुरी, देशभक्ति और सम्मान की मिसाल पेश की है।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके लड़ाके हमेशा कुर्बानी देने के लिए तैयार रहते हैं और देश के लिए प्रेरणा का प्रतीक हैं। साथ ही, कासिम ने उन आम लोगों की भी सराहना की, जो इस संघर्ष में बेघर हो गए, लेकिन फिर भी बेहतर और सम्मानजनक भविष्य के लिए डटे हुए हैं।

अपडेट जारी है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *