‘ट्रंप की धमकियों से नहीं डरते, युद्ध के मैदान में देंगे जवाब’, ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियान की दो-टूक

‘ट्रंप की धमकियों से नहीं डरते, युद्ध के मैदान में देंगे जवाब’, ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियान की दो-टूक

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। आज इस युद्ध का 24वां दिन है। मिडिल ईस्ट (Middle East) में इस युद्ध की वजह से तबाही मच चुकी है। अमेरिका और इज़रायल की तरफ से लगातार ईरान पर हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में ईरान भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़रायल और अमेरिका के सहयोगी मिडिल ईस्ट देशों पर हमले कर रहा है। इतना ही नहीं, युद्ध की वजह से ईरान ने अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए होर्मुज स्ट्रेट को भी बंद कर दिया है। पहले इसे पूरी तरह से बंद रखा गया था, लेकिन फिर भारत (India) समेत कुछ देशों को उनके जहाज होर्मुज स्ट्रेट से निकालने की अनुमति दे दी गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान को धमकी दी है कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से नहीं खोला, तो उसके सभी पवार प्लांट्स को तबाह कर दिया जाएगा। रविवार को ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दे दिया है, जिसके जवाब में ईरानी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

ट्रंप की धमकियों से नहीं डरता ईरान

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान (Masoud Pezeshkian) ने ट्रंप के अल्टीमेटम पर कड़ा रुख अपनाया है। होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के ट्रंप के अल्टीमेटम और धमकी का जवाब देते हुए ईरानी राष्ट्रपति ने कहा, “ईरान किसी भी गैरज़िम्मेदाराना धमकी का जवाब युद्ध के मैदान में देगा। ट्रंप की धमकियों से ईरान नहीं डरता। धमकियों और हमलों से ईरान कमज़ोर नहीं पड़ने वाला, सिर्फ मज़बूत ही होगा। जो देश ईरान की संप्रभुता का सम्मान करते हैं, उनके लिए होर्मुज स्ट्रेट खुला हुआ है।”

सीज़फायर नहीं चाहते ट्रंप

दुनियाभर के देश इस युद्ध को रोकने और सीज़फायर लागू करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वह सीज़फायर के लिए तैयार नहीं हैं। ट्रंप ने कहा है कि वह बातचीत करने के लिए तैयार हो सकते हैं, पर सीज़फायर के लिए नहीं। उनका मानना है कि जब एक पक्ष युद्ध में दूसरे पक्ष को पूरी तरह से तबाह कर रहा हो, तब सीज़फायर का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इज़रायल इस युद्ध में सिर्फ जीत चाहते हैं और कुछ नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *