सलकनपुर जोन के 86 गांवों में तीन दिन बंटेगा पानी:दो मोटर पंप खराब, एक से जलप्रदाय; सप्लाई के लिए शेड्यूल जारी

सलकनपुर जोन के 86 गांवों में तीन दिन बंटेगा पानी:दो मोटर पंप खराब, एक से जलप्रदाय; सप्लाई के लिए शेड्यूल जारी

सीहोर जिले के अंतर्गत मरदानपुर ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना के तहत सलकनपुर जोन के 86 गांवों में अगले तीन दिनों तक पानी की आपूर्ति तीन भागों में बांटकर की जाएगी। यह निर्णय जल शोधन संयंत्र पर लगे तीन मोटर पंपों में से दो में तकनीकी खराबी आने के कारण लिया गया है। भैरूंदा और बुधनी के कुल 161 गांवों को इस योजना से पेयजल मिलता है। वर्तमान में, केवल एक मोटर पंप से जलप्रदाय हो रहा है, जबकि दो खराब पंपों की मरम्मत का कार्य जारी है। नवरात्र पर्व के दौरान देवीधाम सलकनपुर में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। परियोजना के डिप्टी टीम लीडर भूपेंद्र यादव ने आगामी तीन दिनों के लिए जलप्रदाय का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। अब जानिए शेड्यूल… जारी शेड्यूल के अनुसार, पहले दिन आंवलीघाट, गंजीट, इटारसी, नीलकछार, नक्तितलाई, पानगुराडिया, मथिनी, मुर्राह, धानकोट, पाथोड़ा, चारुआ, जहाजपुरा, सत्तुमड़ी, सतारा, दीपाखेड़ा, होलीपुरा, पिलिकारार, खंडावाड़, बायन (बान्या), उंचाखेड़ा, पांडाडोह, देवगांव, तालपुरा, महुकला, पातालकोह (गुड़िया), मकोड़िया, सेमरिया और सलकनपुर में पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसी प्रकार, दूसरे दिन मकोड़िया, सतधार, जमुनरा, जमुनियाकला, भादकुल, बोरधी, अनुप्पुरा, मालीबांया, कोसमी, प्रतापपुर, ओलियापुल, झोलियापुर, बर्धा, जमुनिया प्रजापत, मर्दानपुर, बहराखेड़ी, डोंगरी, पांगरा, मोगरा, फुलाड़ा और नयागांव में जलप्रदाय होगा। तीसरे दिन गोंडीगुड़ाडिया, चिचला खुर्द, रामनगर, नरेला, नदियाखेड़ा, रेवागांव, बरखेड़ा, बसनिया कला, सावलखेड़ा, रतनपुर, बसनिया खुर्द, इटावा जदीद, कलवाना और रामगढ़ा के गांवों में पानी पहुंचाया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *