कर्रापुर में मटिया बांध से होगी जलापूर्ति

सागर | नगर पालिका परिषद कर्रापुर को पेयजल योजना के तहत बाबिर मटिया बांध से 2.50 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल आवंटन की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रमुख अभियंता जल संसाधन विभाग की अध्यक्षता में 6 फरवरी को हुई जल आवंटन समिति की 87वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया है। कर्रापुर नगर परिषद को पेयजल आपूर्ति हो सके, इसको लेकर संभागायुक्त अनिल सुचारी ने पहल की थी। कुछ शर्तें रखी गई हैं, जिसके अनुसार नगर पालिका परिषद कर्रापुर को कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग क्रमांक-1 सागर के साथ अनुबंध करना होगा। आवंटित जल की मात्रा के लिए नगर परिषद को शासन द्वारा समय-समय पर लागू की गई जल दर के अनुसार जलकर का नियमित भुगतान समय पर करना होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *