उदयपुर में नगर उपखंड सप्तम क्षेत्र में उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा नांदेश्वर प्राइसिंग मैन लाइन पर एयरबॉल शिफ्टिंग का कार्य किए जाने के चलते शनिवार को कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित होगी। इसके चलते विभिन्न जलाशयों से होने वाली जलापूर्ति शनिवार को कई कॉलोनियों में निर्धारित जलापूर्ति को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। इस दौरान न्यू भूपालपुरा, प्रेम नगर, केशव नगर तथा यूआईटी डिग्री रोड टंकी से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।


