शेखपुरा के देवपुरी में 15 दिन से जलापूर्ति केंद्र बंद:डेढ़ हजार आबादी प्रभावित, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

शेखपुरा के देवपुरी में 15 दिन से जलापूर्ति केंद्र बंद:डेढ़ हजार आबादी प्रभावित, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

शेखपुरा में अरियरी प्रखंड के देवपुरी गांव में पिछले 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति केंद्र बंद होने के कारण गंभीर जल संकट उत्पन्न हो गया है। इस संकट से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह शेखपुरा-शाहपुर मुख्य सड़क मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पानी के खाली बर्तनों के साथ शामिल हुए। सड़क जाम के कारण दर्जनों छोटे-बड़े वाहन और सैकड़ों यात्री लगभग तीन घंटे से फंसे हुए हैं। प्रदर्शनकारी ग्रामीण प्रशासन और पेयजल आपूर्ति केंद्र के ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि देवपुरी गांव में ‘हर घर नल का जल’ योजना के तहत स्थापित पेयजल आपूर्ति केंद्र पिछले एक पखवाड़े से ठप पड़ा है। केंद्र में लगा बिजली मोटर जल जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। 3 घंटे तक नहीं पहुंचे अधिकारी इस संबंध में ठेकेदार से बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक केंद्र की खराबी को दूर नहीं किया जा सका है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और तीन घंटे बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। पानी के अभाव में ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। शेखपुरा में अरियरी प्रखंड के देवपुरी गांव में पिछले 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति केंद्र बंद होने के कारण गंभीर जल संकट उत्पन्न हो गया है। इस संकट से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह शेखपुरा-शाहपुर मुख्य सड़क मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पानी के खाली बर्तनों के साथ शामिल हुए। सड़क जाम के कारण दर्जनों छोटे-बड़े वाहन और सैकड़ों यात्री लगभग तीन घंटे से फंसे हुए हैं। प्रदर्शनकारी ग्रामीण प्रशासन और पेयजल आपूर्ति केंद्र के ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि देवपुरी गांव में ‘हर घर नल का जल’ योजना के तहत स्थापित पेयजल आपूर्ति केंद्र पिछले एक पखवाड़े से ठप पड़ा है। केंद्र में लगा बिजली मोटर जल जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। 3 घंटे तक नहीं पहुंचे अधिकारी इस संबंध में ठेकेदार से बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक केंद्र की खराबी को दूर नहीं किया जा सका है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और तीन घंटे बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। पानी के अभाव में ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *