छौड़ाही में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार:कई महीने से फरार चल रहे थे, कोर्ट में पेश किया

छौड़ाही में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार:कई महीने से फरार चल रहे थे, कोर्ट में पेश किया

बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना पुलिस ने एक पुराने आपराधिक मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त चंद्रभूषण राय को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभियुक्त चंद्रभूषण राय, जो रामनिगाय राय के पुत्र हैं, के खिलाफ छौड़ाही थाना कांड संख्या-47/21 एवं जीआर संख्या-61/21 के तहत धारा 341, 323 और 325 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज था। पुलिस ने चंद्रभूषण राय को सिहमा से पकड़ा। छौड़ाही थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने गांव में मौजूद है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि क्षेत्र में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी। बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना पुलिस ने एक पुराने आपराधिक मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त चंद्रभूषण राय को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभियुक्त चंद्रभूषण राय, जो रामनिगाय राय के पुत्र हैं, के खिलाफ छौड़ाही थाना कांड संख्या-47/21 एवं जीआर संख्या-61/21 के तहत धारा 341, 323 और 325 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज था। पुलिस ने चंद्रभूषण राय को सिहमा से पकड़ा। छौड़ाही थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने गांव में मौजूद है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि क्षेत्र में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *