समस्तीपुर में वार्ड पार्षद पर चाकू से हमला:दो पक्षों के बीच पानी को लेकर हो रहा था झगड़ा, बीच बचाव करने में हुआ अटैक

समस्तीपुर में वार्ड पार्षद पर चाकू से हमला:दो पक्षों के बीच पानी को लेकर हो रहा था झगड़ा, बीच बचाव करने में हुआ अटैक

समस्तीपुर के सराय रंजन थाना क्षेत्र में पानी को लेकर विवाद हुआ। इसमें बीच-बचाव करने गए एक वार्ड पार्षद पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल वार्ड पार्षद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सराय रंजन के वार्ड-17 में हुई, जहां वार्ड पार्षद रणजीत पासवान (45), जो दुलारचंद पासवान के बेटे हैं, दो लोगों के बीच मारपीट छुड़ाने गए थे। रणजीत पासवान के अनुसार, करण कुमार पासवान और जितेंद्र पासवान के बीच पानी बहाने को लेकर विवाद हो रहा था। परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती वार्ड पार्षद रणजीत पासवान ने बताया कि जैसे ही वह मौके पर बीच-बचाव करने पहुंचे, करण पासवान ने अपने हाथ में लिए चाकू से उनके दाहिने कान के पास हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर दशरथ कुमार चौधरी की देखरेख में रणजीत पासवान का इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके कान के पास चाकू लगा है और कई टांके लगाए गए हैं। आगे के इलाज के लिए उनका एक्सरे कराया जा रहा है। वार्ड पार्षद रणजीत पासवान ने सराय रंजन थाने में करण कुमार पासवान के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। सराय रंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। समस्तीपुर के सराय रंजन थाना क्षेत्र में पानी को लेकर विवाद हुआ। इसमें बीच-बचाव करने गए एक वार्ड पार्षद पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल वार्ड पार्षद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सराय रंजन के वार्ड-17 में हुई, जहां वार्ड पार्षद रणजीत पासवान (45), जो दुलारचंद पासवान के बेटे हैं, दो लोगों के बीच मारपीट छुड़ाने गए थे। रणजीत पासवान के अनुसार, करण कुमार पासवान और जितेंद्र पासवान के बीच पानी बहाने को लेकर विवाद हो रहा था। परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती वार्ड पार्षद रणजीत पासवान ने बताया कि जैसे ही वह मौके पर बीच-बचाव करने पहुंचे, करण पासवान ने अपने हाथ में लिए चाकू से उनके दाहिने कान के पास हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर दशरथ कुमार चौधरी की देखरेख में रणजीत पासवान का इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके कान के पास चाकू लगा है और कई टांके लगाए गए हैं। आगे के इलाज के लिए उनका एक्सरे कराया जा रहा है। वार्ड पार्षद रणजीत पासवान ने सराय रंजन थाने में करण कुमार पासवान के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। सराय रंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *