वार्ड 40 बदहाल: सड़कें कच्ची, सीवरेज चैंबर ब्लॉक

वार्ड 40 बदहाल: सड़कें कच्ची, सीवरेज चैंबर ब्लॉक

अमनदीप सिंह |अमृतसर दक्षिणी हल्के के वार्ड 40 में रहने वाले लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। गुरनाम नगर में आज भी कच्ची सड़क हैं, वहीं न्यू गुरनाम नगर, जोध नगर और कपूर नगर जैसे इलाकों में भी समस्याएं बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की मांग की है। वार्ड में दाखिल होते ही सुल्तान विंड रोड से स्कूल वाली गली होते हुए गुरनाम नगर तक जाने वाली सड़क कई जगहों से टूटी हुई है। इसके अलावा, वार्ड के कई इलाकों में सीवरेज चैंबर ब्लॉक होने की गंभीर परेशानी बनी हुई है, जिससे गंदगी और जलभराव का खतरा रहता है। गुरनाम नगर और दशमेश नगर में भी सीवरेज चैंबर ब्लॉक हैं। न्यू गुरनाम नगर में कूड़े की गंदगी के साथ-साथ बिजली की समस्या भी एक बड़ी चिंता का विषय है। लोगों का कहना है कि गर्मियों में कम वोल्टेज के कारण लाइट फ्लक्चुएशन होती रहती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बार-बार शिकायत के बावजूद भी बिजली की समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। कपूर नगर में भी कूड़े की समस्या बनी हुई है। वार्ड के लोगों का कहना है कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाना चाहिए। वार्ड पार्षद जसविंदर सिंह ने कहा कि इलाके में सड़के बनाने का मसला जल्द हल किया जाएगा। वहीं जो कच्ची सड़क है वह जंगलात विभाग के दायरे में आती है उसे भी जल्द सही करवा दिया जाएगा। सीवरेज जाम की समस्या का समाधान करवाया जा रहा है। सीवरेज के ऊंचे-नीचे ढक्कनों को भी लेवल में करवाया जाएगा। वार्ड 40 से भाजपा की टिकट से चुनाव लड़े जसविंदर सिंह ने कहा कि इलाके में गंदे पानी की समस्या के साथ-साथ सड़कों की समस्या बनी हुई है। लेकिन पार्षद इसका हल नहीं करवा रहे हैं। वहीं कूड़े की समस्या का समाधान भी किया जाना चाहिए। लोगों ने पार्षद को मूलभूत सुविधाओं के समाधना के लिए ही चुना है। राहुल सेठ निवासी न्यू गुरनाम नगर ने बताया कि गर्मियों में लाइट की बहुत समस्या आती है। एक फेस हर बार उड़ जाता है, कहने के बावजूद बिजली का समाधान नहीं किया जा रहा है। कश्मीर कौर निवासी दशमेश नगर ने बताया कि कई दिनों से सीवरेज चैंबर ब्लॉक हैं। चैंबर से बाहर गंदगी निकाल कर सड़कों पर रिस रही है। इलाके में बदबू के हालात बन गए हैं। गुरनाम नगर निवासी कुदरत सिंह ने बताया कि वार्ड में कूड़े की समस्या बनी हुई है। इससे इलाके में बदबू की भरमार हो गई है। क्योंकि रोजाना कूड़े की ट्रालियां नहीं आ रही हैं। गुरनाम नगर में कच्ची सड़क। न्यू गुरनाम नगर में ब्लॉक सीवरेज। टेढ़ा सीवरेज ढक्कन।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *