घाटमपुर सर्किल क्षेत्र के रेउना थाने से कई दिनों से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे बुधवार को उसके घर से पकड़ा और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि आरोपी की पहचान चैनापुर गांव निवासी राकेश के रूप में हुई है। उसके खिलाफ वर्ष 2012 में बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट में पेश न होने के कारण उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को रेउना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी राकेश अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी राकेश उस समय घर से कहीं जाने के लिए निकल रहा था, तभी पुलिस ने उसे घर के बाहर से ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


