होली में घर आना है, जानिए कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट:200+ स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, सिंगापुर से ज्यादा मुंबई-पटना फ्लाइट का किराया

होली में घर आना है, जानिए कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट:200+ स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, सिंगापुर से ज्यादा मुंबई-पटना फ्लाइट का किराया

होली के मौके पर दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में रह रहे बिहार के लोगों के लिए घर आना मुश्किल हो गया है। वजह, ट्रेन के टिकट नहीं मिल रहे और प्लेन का किराया बढ़ गया है। दिल्ली से पटना फ्लाइट के टिकट की कीमत 13 हजार रुपए तक पहुंच गई है। 1 मार्च को मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइट के टिकट की कीमत 16 हजार रुपए तक पहुंच गई है। इसी दिन नई दिल्ली से सिंगापुर के लिए फ्लाइट के टिकट की कीमत से अधिक है। बुधवार शाम तक नई दिल्ली से सिंगापुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E 6131, 6E 1009) के टिकट की कीमत 15,497 रुपए है। 1 मार्च को ट्रेन से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों से पटना आना हो तो कंफर्म टिकट पाना कठिन है। 2 मार्च की स्थिति भी ऐसी ही है। यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल 200 बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई से पटना आने वाली ट्रेनों की क्या स्थिति है? फ्लाइट का किराया कितना है? कौन सी होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी? पढ़िए रिपोर्ट…। होली स्पेशल ट्रेन में मिल सकता है कंफर्म टिकट आपको होली स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिल सकता है। बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे 285 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। अब जानिए, प्रमुख शहरों से पटना आने वाली रेगुलर ट्रेनों की स्थिति दिल्ली-पटना ट्रेनों की हालत, नहीं मिल रही सीट आप अगर दिल्ली से पटना ट्रेन से आना चाहें तो टिकट मिलना बेहद मुश्किल है। रेलवे ने 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें शुरू करने का फैसला किया है। इसे फरवरी के अंतिम सप्ताह से चलाया जाएगा। सीमांचल एक्सप्रेस से अमृत ​​भारत एक्सप्रेस तक कई ट्रेनों में सीट नहीं है। बाकी ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट इतनी लंबी है कि टिकट कंफर्म होने की उम्मीद करना मुश्किल है।
क्या है AC-1 सीटों की हालत? मुंबई से पटना आने के लिए AC-3 के टिकट उपलब्ध मुंबई से पटना आने के लिए भी ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहे। किसी में सीट नहीं है तो किसी में वेटिंग 100 के पार है। बुधवार दोपहर तक सिर्फ एक ट्रेन LTT दानापुर स्पेशल (01143) में AC 3 और AC 2 के टिकट उपलब्ध थे। AC1 के लिए LTT राजगीर एक्सप्रेस में 7 और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में 11 वेटिंग है। कोलकाता से पटना आने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकट उपलब्ध कोलकाता से पटना आने वालों के लिए बुधवार दोपहर तक वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकट उपलब्ध था। इसके अलावा दूसरी ट्रेनों में या तो सीट नहीं है या वेटिंग लिस्ट 100 के पार है। AC 1 सीट की बात करें तो अकाल तख्त एक्सप्रेस में 1, कुंभ एक्सप्रेस में 6, राजधानी एक्सप्रेस में 1 और HWH ASR MAIL में 4 और HWH RJPB एक्सप्रेस (12351) में 5 वेटिंग है। बेंगलुरु और चेन्नई से पटना आने वाली ट्रेनों में सीट नहीं बेंगलुरु और चेन्नई से पटना आने वाली ट्रेनों में सीट नहीं है। संघमित्रा एक्सप्रेस में वेटिंग 160 है। हमसफर एक्सप्रेस में वेटिंग 177 है। इन दोनों शहरों से AC 1 क्लास में सीट नहीं है। अब जानिए, क्या है प्रमुख शहरों से पटना के लिए फ्लाइट की स्थिति दिल्ली-पटना फ्लाइट का किराया दोगुना तक बढ़ा दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट का किराया 1 जनवरी के लिए 13 हजार रुपए तक है। आमतौर पर यह 4-5 हजार रुपए होता है। होली के चलते फ्लाइट का किराया दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। दोगुना हुआ मुंबई-पटना फ्लाइट का किराया 1 मार्च को मुंबई से पटना के लिए सीधी फ्लाइट का किराया 17 से 16 हजार रुपए तक है। आमतौर पर यह 7-8 हजार रुपए होता है। होली पर बढ़ी हुई मांग का असर है कि किराया दोगुना हो गया है। कोलकाता-पटना फ्लाइट का किराया ज्यादा नहीं बढ़ा होली पर्व के आसपास कोलकाता से पटना आने वाली फ्लाइट का किराया ज्यादा नहीं बढ़ा है। 1 मार्च को यह 5 हजार रुपए से थोड़ा अधिक था। आम दिनों में किराया करीब 3000 रुपए रहता है। बेंगलुरु और चेन्नई से आने वाली फ्लाइट का किराया बढ़ा होली के चलते बेंगलुरु और चेन्नई से पटना आने वाली फ्लाइट का किराया बढ़ गया है। यह 15 हजार रुपए तक पहुंच गया है। आमदिनों में यह 6-7 हजार रुपए होता है। बिहार के लिए चलेंगी 200 होली स्पेशल बसें होली में लोगों को घर आने में परेशानी नहीं हो इसके लिए 10 राज्यों से बिहार के लिए 200 से ज्यादा बसें चलाई जाएंगी। 23 फरवरी से ये बसें चलेंगी। परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। दिल्ली से आने वाली बसों का किराया 3 हजार रुपए तक है। इन राज्यों से बिहार के लिए चलेंगी बसें होली के मौके पर दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में रह रहे बिहार के लोगों के लिए घर आना मुश्किल हो गया है। वजह, ट्रेन के टिकट नहीं मिल रहे और प्लेन का किराया बढ़ गया है। दिल्ली से पटना फ्लाइट के टिकट की कीमत 13 हजार रुपए तक पहुंच गई है। 1 मार्च को मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइट के टिकट की कीमत 16 हजार रुपए तक पहुंच गई है। इसी दिन नई दिल्ली से सिंगापुर के लिए फ्लाइट के टिकट की कीमत से अधिक है। बुधवार शाम तक नई दिल्ली से सिंगापुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E 6131, 6E 1009) के टिकट की कीमत 15,497 रुपए है। 1 मार्च को ट्रेन से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों से पटना आना हो तो कंफर्म टिकट पाना कठिन है। 2 मार्च की स्थिति भी ऐसी ही है। यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल 200 बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई से पटना आने वाली ट्रेनों की क्या स्थिति है? फ्लाइट का किराया कितना है? कौन सी होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी? पढ़िए रिपोर्ट…। होली स्पेशल ट्रेन में मिल सकता है कंफर्म टिकट आपको होली स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिल सकता है। बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे 285 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। अब जानिए, प्रमुख शहरों से पटना आने वाली रेगुलर ट्रेनों की स्थिति दिल्ली-पटना ट्रेनों की हालत, नहीं मिल रही सीट आप अगर दिल्ली से पटना ट्रेन से आना चाहें तो टिकट मिलना बेहद मुश्किल है। रेलवे ने 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें शुरू करने का फैसला किया है। इसे फरवरी के अंतिम सप्ताह से चलाया जाएगा। सीमांचल एक्सप्रेस से अमृत ​​भारत एक्सप्रेस तक कई ट्रेनों में सीट नहीं है। बाकी ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट इतनी लंबी है कि टिकट कंफर्म होने की उम्मीद करना मुश्किल है।
क्या है AC-1 सीटों की हालत? मुंबई से पटना आने के लिए AC-3 के टिकट उपलब्ध मुंबई से पटना आने के लिए भी ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहे। किसी में सीट नहीं है तो किसी में वेटिंग 100 के पार है। बुधवार दोपहर तक सिर्फ एक ट्रेन LTT दानापुर स्पेशल (01143) में AC 3 और AC 2 के टिकट उपलब्ध थे। AC1 के लिए LTT राजगीर एक्सप्रेस में 7 और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में 11 वेटिंग है। कोलकाता से पटना आने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकट उपलब्ध कोलकाता से पटना आने वालों के लिए बुधवार दोपहर तक वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकट उपलब्ध था। इसके अलावा दूसरी ट्रेनों में या तो सीट नहीं है या वेटिंग लिस्ट 100 के पार है। AC 1 सीट की बात करें तो अकाल तख्त एक्सप्रेस में 1, कुंभ एक्सप्रेस में 6, राजधानी एक्सप्रेस में 1 और HWH ASR MAIL में 4 और HWH RJPB एक्सप्रेस (12351) में 5 वेटिंग है। बेंगलुरु और चेन्नई से पटना आने वाली ट्रेनों में सीट नहीं बेंगलुरु और चेन्नई से पटना आने वाली ट्रेनों में सीट नहीं है। संघमित्रा एक्सप्रेस में वेटिंग 160 है। हमसफर एक्सप्रेस में वेटिंग 177 है। इन दोनों शहरों से AC 1 क्लास में सीट नहीं है। अब जानिए, क्या है प्रमुख शहरों से पटना के लिए फ्लाइट की स्थिति दिल्ली-पटना फ्लाइट का किराया दोगुना तक बढ़ा दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट का किराया 1 जनवरी के लिए 13 हजार रुपए तक है। आमतौर पर यह 4-5 हजार रुपए होता है। होली के चलते फ्लाइट का किराया दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। दोगुना हुआ मुंबई-पटना फ्लाइट का किराया 1 मार्च को मुंबई से पटना के लिए सीधी फ्लाइट का किराया 17 से 16 हजार रुपए तक है। आमतौर पर यह 7-8 हजार रुपए होता है। होली पर बढ़ी हुई मांग का असर है कि किराया दोगुना हो गया है। कोलकाता-पटना फ्लाइट का किराया ज्यादा नहीं बढ़ा होली पर्व के आसपास कोलकाता से पटना आने वाली फ्लाइट का किराया ज्यादा नहीं बढ़ा है। 1 मार्च को यह 5 हजार रुपए से थोड़ा अधिक था। आम दिनों में किराया करीब 3000 रुपए रहता है। बेंगलुरु और चेन्नई से आने वाली फ्लाइट का किराया बढ़ा होली के चलते बेंगलुरु और चेन्नई से पटना आने वाली फ्लाइट का किराया बढ़ गया है। यह 15 हजार रुपए तक पहुंच गया है। आमदिनों में यह 6-7 हजार रुपए होता है। बिहार के लिए चलेंगी 200 होली स्पेशल बसें होली में लोगों को घर आने में परेशानी नहीं हो इसके लिए 10 राज्यों से बिहार के लिए 200 से ज्यादा बसें चलाई जाएंगी। 23 फरवरी से ये बसें चलेंगी। परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। दिल्ली से आने वाली बसों का किराया 3 हजार रुपए तक है। इन राज्यों से बिहार के लिए चलेंगी बसें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *