होली के बाद समस्तीपुर से दिल्ली-मुंबई जाने वाली ट्रेनों में सीटें नहीं है। इस रूट से चलने वाली ट्रेनें अप्रैल तक फुल है। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में 20 अप्रैल तक नो रूम है। यानी इस ट्रेन यात्रियों को वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा है। इसके अलावा वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में भी 13 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति में दिल्ली जाने के लिए लोगों को अप्रैल महीने का इंतजार करना होगा। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण नौकरी पर लौट रहे लोग जनरल बोगी का सहारा ले रहे हैं। जेनरल बोगी बाथ रूम तक भीड़ है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। मुंबई और बेंगलुरू के लिए भी अप्रैल तक टिकट नहीं समस्तीपुर से दिल्ली के साथ ही मुंबई और बेंगलूरू के लिए ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रही है। समस्तीपुर रिजर्वेशन केंद्र से मिली सूचना के अनुसार मुंबई के लिए चलने वाली 1116 अमृत भारत एक्सप्रेस, 11032 पमवेल अमृत भारत एक्सप्रेस,19036 बरौनी ब्रांदा, 11062 पवन एक्सप्रेस ट्रेन में 19 अप्रैल से पहले टिकट नहीं है। इसके साथ ही 12577 बागमती,17006 दरभंगा सिकंदाराबाद, 11034 दरभंगा- पुणे,18420 दरभंगा पूरी एक्सप्रेस में भी सीट 31 मार्च तक फुल है। यात्रियों ने कहा, रिजर्वेशन नहीं मिला, पर जाना जरूरी है रिजर्वेशन नहीं मिलने के कारण बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जेनरल बोगी में सफर कर रहे मधुबनी के दिनेश मंडल ने बताया कि रिजर्वेशन के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन नहीं हो पाया। मजबूरी में जनरल बोगी में दिल्ली जा रहे हैं। वहां कारोबार है। वहीं, बनारस जाने के लिए स्वतंत्रता सेनानी के जेनरल बोगी में सफर कर रही मधुबनी की खुशबू कुमारी ने बताया कि जगह नहीं मिला। जिस कारण बाथरूम के पास बैठी हूं। आखिर जाना जरूरी है। समस्तीपुर बाजार के मोहन कुमार ने बताया कि मैं दिल्ली जा रहा हूं। रिर्वेशन का प्रयास किया, लेकिन टिकट नहीं मिला। तत्काल का भी टिकट नहीं मिला। जिसके बाद स्वतंत्रता सेनानी से दिल्ली जा रहे हैं।
50 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनें चल रहीं डीआरएम ज्योति प्रकाश मिरज्ञ ने कहा कि होली बाद ट्रेनों में भीड़ बढी है। भीड़ नियंत्रण के लिए 50 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन मंडल के विभिन्न स्टेशनों के लिए किया जा रहा है। सभी ट्रेनें नीयत समय पर चल रही है। होली के बाद समस्तीपुर से दिल्ली-मुंबई जाने वाली ट्रेनों में सीटें नहीं है। इस रूट से चलने वाली ट्रेनें अप्रैल तक फुल है। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में 20 अप्रैल तक नो रूम है। यानी इस ट्रेन यात्रियों को वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा है। इसके अलावा वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में भी 13 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति में दिल्ली जाने के लिए लोगों को अप्रैल महीने का इंतजार करना होगा। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण नौकरी पर लौट रहे लोग जनरल बोगी का सहारा ले रहे हैं। जेनरल बोगी बाथ रूम तक भीड़ है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। मुंबई और बेंगलुरू के लिए भी अप्रैल तक टिकट नहीं समस्तीपुर से दिल्ली के साथ ही मुंबई और बेंगलूरू के लिए ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रही है। समस्तीपुर रिजर्वेशन केंद्र से मिली सूचना के अनुसार मुंबई के लिए चलने वाली 1116 अमृत भारत एक्सप्रेस, 11032 पमवेल अमृत भारत एक्सप्रेस,19036 बरौनी ब्रांदा, 11062 पवन एक्सप्रेस ट्रेन में 19 अप्रैल से पहले टिकट नहीं है। इसके साथ ही 12577 बागमती,17006 दरभंगा सिकंदाराबाद, 11034 दरभंगा- पुणे,18420 दरभंगा पूरी एक्सप्रेस में भी सीट 31 मार्च तक फुल है। यात्रियों ने कहा, रिजर्वेशन नहीं मिला, पर जाना जरूरी है रिजर्वेशन नहीं मिलने के कारण बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जेनरल बोगी में सफर कर रहे मधुबनी के दिनेश मंडल ने बताया कि रिजर्वेशन के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन नहीं हो पाया। मजबूरी में जनरल बोगी में दिल्ली जा रहे हैं। वहां कारोबार है। वहीं, बनारस जाने के लिए स्वतंत्रता सेनानी के जेनरल बोगी में सफर कर रही मधुबनी की खुशबू कुमारी ने बताया कि जगह नहीं मिला। जिस कारण बाथरूम के पास बैठी हूं। आखिर जाना जरूरी है। समस्तीपुर बाजार के मोहन कुमार ने बताया कि मैं दिल्ली जा रहा हूं। रिर्वेशन का प्रयास किया, लेकिन टिकट नहीं मिला। तत्काल का भी टिकट नहीं मिला। जिसके बाद स्वतंत्रता सेनानी से दिल्ली जा रहे हैं।
50 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनें चल रहीं डीआरएम ज्योति प्रकाश मिरज्ञ ने कहा कि होली बाद ट्रेनों में भीड़ बढी है। भीड़ नियंत्रण के लिए 50 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन मंडल के विभिन्न स्टेशनों के लिए किया जा रहा है। सभी ट्रेनें नीयत समय पर चल रही है।


