शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हों मतदान-DM:अररिया में पैक्स चुनाव की तैयारी तेज, कहा-लापरवाही न हो

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हों मतदान-DM:अररिया में पैक्स चुनाव की तैयारी तेज, कहा-लापरवाही न हो

अररिया में प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार, पटना की अधिसूचना के अनुसार, जिले के 69 पैक्सों में 13 फरवरी से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने समयबद्ध तैयारी और शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, निर्धारित प्रपत्र में सूचना का प्रकाशन 19 फरवरी को किया गया। नामांकन 6 एवं 7 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक होगा। नामांकनों की संवीक्षा 9 एवं 10 मार्च को निर्धारित है। अभ्यर्थिता वापसी और प्रतीक आवंटन 11 मार्च को किया जाएगा। मतदान 18 मार्च 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा, जबकि मतगणना मतदान के तुरंत बाद होगी। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 को समाप्त होगी। अररिया जिले के कुल 9 प्रखंडों में 69 पैक्स शामिल हैं। प्रखंडवार पैक्सों की संख्या इस प्रकार है: जोकीहाट में 19, पलासी में 11, नरपतगंज में 10, अररिया सदर में 11, रानीगंज में 6, कुर्साकांटा में 4, सिकटी में 4, भरगामा में 2 और फारबिसगंज में 2 पैक्स हैं। प्रखंडवार प्रमुख पैक्सों के नाम इस प्रकार हैं जोकीहाट: बगडेहरा, वागनगर, वारा इस्तमबार, भंसिया, भुना मजगामा, चौकता, चिल्हनिया, चिरह, डुब्बा, दभरा, गैरकी मसुरिया, हरदार, काकन, केसर्रा, कुरसैल, मटियारी, पछियारी पिपरा, प्रसादपुर, तारण। पलासी: बरदबट्टा, बरकुम्बा, चहटपुर, धर्मगंज, कनखुदिया, मियाँपुर, नकटाखुर्द, पिपरा बिजवार, पेचैली, रामनगर, सोहन्दर। कुर्साकांटा: पहुंसी, जागीर परासी, हरिरा, डुमरियां। नरपतगंज: बड़हारा, खाब्दाह, फरही, खैरा, दरगाहीगंज, पलासी, पिठौरा, फत्तेहपुर, पथराहा, भंगही। अररिया: चिकनी, झमंटा, कमलदाहा, कुसियार गांव, रामपुर मोहनपुर पश्चिम, हड़िया, शरणपुर, बनगामा, किस्मत खवासपुर, चन्द्रदेई, बेलवा। सिकटी: मुरारीपुर, बेंगा, मजरख, कौआकोह।रानीगंज: धामा, खरसाही, धोबिनिया, परमानंदपुर, मिर्जापुर, कालाबलुआ।भरगामा: भरगमा, कुशमौल। फारबिसगंज: रामपुर उत्तर, कुसमाहा। हेल्पलाइन, जिला नियंत्रण कक्ष तथा मीडिया कोषांग शामिल निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न कोषांग गठित किए गए हैं, जिनमें कार्मिक कोषांग, मतदान सामग्री कोषांग, मतपेटिका एवं मतपत्र कोषांग, वाहन कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, हेल्पलाइन, जिला नियंत्रण कक्ष तथा मीडिया कोषांग शामिल हैं। यह चुनाव ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पैक्स समितियों के नेतृत्व का निर्धारण करेगा, जो किसानों को कृषि ऋण, बीज, खाद और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं। जिला प्रशासन ने सभी हितधारकों से सहयोग की अपील की है ताकि प्रक्रिया भयमुक्त और सफल रहे। अररिया में प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार, पटना की अधिसूचना के अनुसार, जिले के 69 पैक्सों में 13 फरवरी से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने समयबद्ध तैयारी और शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, निर्धारित प्रपत्र में सूचना का प्रकाशन 19 फरवरी को किया गया। नामांकन 6 एवं 7 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक होगा। नामांकनों की संवीक्षा 9 एवं 10 मार्च को निर्धारित है। अभ्यर्थिता वापसी और प्रतीक आवंटन 11 मार्च को किया जाएगा। मतदान 18 मार्च 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा, जबकि मतगणना मतदान के तुरंत बाद होगी। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 को समाप्त होगी। अररिया जिले के कुल 9 प्रखंडों में 69 पैक्स शामिल हैं। प्रखंडवार पैक्सों की संख्या इस प्रकार है: जोकीहाट में 19, पलासी में 11, नरपतगंज में 10, अररिया सदर में 11, रानीगंज में 6, कुर्साकांटा में 4, सिकटी में 4, भरगामा में 2 और फारबिसगंज में 2 पैक्स हैं। प्रखंडवार प्रमुख पैक्सों के नाम इस प्रकार हैं जोकीहाट: बगडेहरा, वागनगर, वारा इस्तमबार, भंसिया, भुना मजगामा, चौकता, चिल्हनिया, चिरह, डुब्बा, दभरा, गैरकी मसुरिया, हरदार, काकन, केसर्रा, कुरसैल, मटियारी, पछियारी पिपरा, प्रसादपुर, तारण। पलासी: बरदबट्टा, बरकुम्बा, चहटपुर, धर्मगंज, कनखुदिया, मियाँपुर, नकटाखुर्द, पिपरा बिजवार, पेचैली, रामनगर, सोहन्दर। कुर्साकांटा: पहुंसी, जागीर परासी, हरिरा, डुमरियां। नरपतगंज: बड़हारा, खाब्दाह, फरही, खैरा, दरगाहीगंज, पलासी, पिठौरा, फत्तेहपुर, पथराहा, भंगही। अररिया: चिकनी, झमंटा, कमलदाहा, कुसियार गांव, रामपुर मोहनपुर पश्चिम, हड़िया, शरणपुर, बनगामा, किस्मत खवासपुर, चन्द्रदेई, बेलवा। सिकटी: मुरारीपुर, बेंगा, मजरख, कौआकोह।रानीगंज: धामा, खरसाही, धोबिनिया, परमानंदपुर, मिर्जापुर, कालाबलुआ।भरगामा: भरगमा, कुशमौल। फारबिसगंज: रामपुर उत्तर, कुसमाहा। हेल्पलाइन, जिला नियंत्रण कक्ष तथा मीडिया कोषांग शामिल निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न कोषांग गठित किए गए हैं, जिनमें कार्मिक कोषांग, मतदान सामग्री कोषांग, मतपेटिका एवं मतपत्र कोषांग, वाहन कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, हेल्पलाइन, जिला नियंत्रण कक्ष तथा मीडिया कोषांग शामिल हैं। यह चुनाव ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पैक्स समितियों के नेतृत्व का निर्धारण करेगा, जो किसानों को कृषि ऋण, बीज, खाद और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं। जिला प्रशासन ने सभी हितधारकों से सहयोग की अपील की है ताकि प्रक्रिया भयमुक्त और सफल रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *