भास्कर न्यूज | हसनपुर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 366 बूथों पर आज (6 नवंबर) को मतदान होना है। अलग-अलग गठबंधनों व दलों से कुल 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कुल 2 लाख 89 हजार 588 मतदाता अपने चहेते उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे। हसनपुर विधानसभा अंतर्गत आने वाले तीन प्रखंडों हसनपुर, बिथान व सिंघिया के कुल 38 पंचायतों में कुल 366 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन 38 पंचायतों में हसनपुर के 20 पंचायत, बिथान के 13 पंचायत व सिंघिया के 5 पंचायत शामिल हैं। हसनपुर प्रखंड में 194 मतदान केंद्र, बिथान प्रखंड में 128 मतदान केंद्र व सिंघिया प्रखंड में 44 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी 366 मतदान केंद्रों पर कुल 2 लाख 88 हजार 306 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1 लाख 53 हजार 934 पुरुष मतदाता, 1 लाख 34 हजार 370 महिला मतदाता व 2 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इनमें हसनपुर प्रखंड में 79 हजार 926 पुरूष, 69 हजार 238 महिला, थर्ड जेंडर 1 अर्थात कुल 1 लाख 49 हजार 165 मतदाता हैं। बिथान प्रखंड में 54 हजार 400 पुरुष, 48 हजार 151 महिला, 1 थर्ड जेंडर अर्थात कुल 1 लाख 2 हजार 552 मतदाता हैं। सिंघिया प्रखंड में 19 हजार 874 पुरुष, 17 हजार 238 महिला अर्थात कुल 37 हजार 112 मतदाता हैं। हसनपुर में चुनाव की सफलता के लिए कुल 10 कोषांगों का गठन किया गया है। इन कोषांगों के संचालन के लिए कुल 99 अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य पर लगाया गया है। 85 साल से अधिक उम्र के मतदाता को उनके अपने घर से ही मतदान करने की व्यवस्था की गई है। हसनपुर प्रखंड में 194 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में आदर्श मतदान केंद्र व महिला मतदान केंद्र (पिंक बूथ) का भी चयन कर लिया गया है। हसनपुर बाजार स्थित न्यू इंडिया सुगर मिल्स हाई स्कूल परिसर स्थित मतदान केंद्र संख्या 184 को आदर्श मतदान केंद्र के लिए चिन्हित किया गया है। वहीं मरांची उजागर पंचायत स्थित जीविका संगठन भवन मतदान केंद्र संख्या 179 को महिला मतदान केंद्र (पिंक बूथ) के लिए चयनित किया गया है। इन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। हसनपुर प्रखंड में 73 संवेदनशील व 66 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किया गया है। वहीं 55 मतदान केंद्र सामान्य मतदान केंद्र हैं। हसनपुर प्रखंड को कुल 20 सेक्टर में बांटा गया है। सभी 194 मतदान केंद्रों पर बेब कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। हसनपुर प्रखंड के सभी 20 पंचायतों में कुल 194 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर कुल 1 लाख 49 हजार 165 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 69 हजार 238 महिला मतदाता हैं। महिला मतदाताओं में पर्दानशी मतदाता भी शामिल हैं। ये सभी पर्दानशी मतदाता अलग-अलग 70 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। पर्दानशी मतदाताओं की पहचान के लिए संबंधित मतदान केंद्रों पर पहचान कर्ता के रूप में सरकारी विद्यालय के शिक्षिकाओं को कार्य पर लगाया जाएगा। इसके लिए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देकर जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। शिक्षिकाएं पर्दानशी मतदाताओं के चेहरे का मिलान उनके आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज से मिलान करेंगी। पहचान होने के बाद ही पर्दानशी मतदाताओं को मतदान करने की अनुमति दी जाएगी। हसनपुर प्रखंड में होने वाले मतदान कार्य की निगरानी प्रखंड कार्यालय परिसर में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी। बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भास्कर न्यूज | हसनपुर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 366 बूथों पर आज (6 नवंबर) को मतदान होना है। अलग-अलग गठबंधनों व दलों से कुल 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कुल 2 लाख 89 हजार 588 मतदाता अपने चहेते उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे। हसनपुर विधानसभा अंतर्गत आने वाले तीन प्रखंडों हसनपुर, बिथान व सिंघिया के कुल 38 पंचायतों में कुल 366 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन 38 पंचायतों में हसनपुर के 20 पंचायत, बिथान के 13 पंचायत व सिंघिया के 5 पंचायत शामिल हैं। हसनपुर प्रखंड में 194 मतदान केंद्र, बिथान प्रखंड में 128 मतदान केंद्र व सिंघिया प्रखंड में 44 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी 366 मतदान केंद्रों पर कुल 2 लाख 88 हजार 306 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1 लाख 53 हजार 934 पुरुष मतदाता, 1 लाख 34 हजार 370 महिला मतदाता व 2 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इनमें हसनपुर प्रखंड में 79 हजार 926 पुरूष, 69 हजार 238 महिला, थर्ड जेंडर 1 अर्थात कुल 1 लाख 49 हजार 165 मतदाता हैं। बिथान प्रखंड में 54 हजार 400 पुरुष, 48 हजार 151 महिला, 1 थर्ड जेंडर अर्थात कुल 1 लाख 2 हजार 552 मतदाता हैं। सिंघिया प्रखंड में 19 हजार 874 पुरुष, 17 हजार 238 महिला अर्थात कुल 37 हजार 112 मतदाता हैं। हसनपुर में चुनाव की सफलता के लिए कुल 10 कोषांगों का गठन किया गया है। इन कोषांगों के संचालन के लिए कुल 99 अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य पर लगाया गया है। 85 साल से अधिक उम्र के मतदाता को उनके अपने घर से ही मतदान करने की व्यवस्था की गई है। हसनपुर प्रखंड में 194 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में आदर्श मतदान केंद्र व महिला मतदान केंद्र (पिंक बूथ) का भी चयन कर लिया गया है। हसनपुर बाजार स्थित न्यू इंडिया सुगर मिल्स हाई स्कूल परिसर स्थित मतदान केंद्र संख्या 184 को आदर्श मतदान केंद्र के लिए चिन्हित किया गया है। वहीं मरांची उजागर पंचायत स्थित जीविका संगठन भवन मतदान केंद्र संख्या 179 को महिला मतदान केंद्र (पिंक बूथ) के लिए चयनित किया गया है। इन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। हसनपुर प्रखंड में 73 संवेदनशील व 66 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किया गया है। वहीं 55 मतदान केंद्र सामान्य मतदान केंद्र हैं। हसनपुर प्रखंड को कुल 20 सेक्टर में बांटा गया है। सभी 194 मतदान केंद्रों पर बेब कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। हसनपुर प्रखंड के सभी 20 पंचायतों में कुल 194 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर कुल 1 लाख 49 हजार 165 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 69 हजार 238 महिला मतदाता हैं। महिला मतदाताओं में पर्दानशी मतदाता भी शामिल हैं। ये सभी पर्दानशी मतदाता अलग-अलग 70 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। पर्दानशी मतदाताओं की पहचान के लिए संबंधित मतदान केंद्रों पर पहचान कर्ता के रूप में सरकारी विद्यालय के शिक्षिकाओं को कार्य पर लगाया जाएगा। इसके लिए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देकर जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। शिक्षिकाएं पर्दानशी मतदाताओं के चेहरे का मिलान उनके आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज से मिलान करेंगी। पहचान होने के बाद ही पर्दानशी मतदाताओं को मतदान करने की अनुमति दी जाएगी। हसनपुर प्रखंड में होने वाले मतदान कार्य की निगरानी प्रखंड कार्यालय परिसर में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी। बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।


