लोकसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बीच बिहार की ढाका विधानसभा सीट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राजद उम्मीदवार फैजल रहमान की कम अंतर से हुई जीत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। निशिकांत दुबे ने दावा किया कि ढाका विधानसभा में विदेशों में रह रहे लोगों के नाम का इस्तेमाल कर वोटिंग कराई गई। उनका कहना है कि यह चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है और इसकी जांच जरूरी है। दुबे अज्ञानी, बिना आधार के आरोप लगा रहे-फैजल रहमान दुबे के आरोपों पर राजद विधायक फैजल रहमान ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा निशिकांत दुबे अज्ञानी हैं। वे बिना किसी तथ्य और आधार के आरोप लगा रहे हैं। फैजल ने कहा कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होती है, और इसमें धांधली की कोई संभावना नहीं है। हर बूथ पर एजेंट थे, गड़बड़ी होना संभव ही नहीं फैजल रहमान ने कहा कि ढाका के हर मतदान केंद्र पर सभी दलों के पोलिंग एजेंट मौजूद थे। ऐसे में किसी भी तरह की अनियमितता संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा कुछ नाम हटाए जाना सामान्य प्रक्रिया है। भाजपा हार के बाद झूठे आरोप लगाती है विधायक फैजल रहमान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हार के बाद पार्टी नेताओं की “झूठे आरोप लगाने” की आदत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता का फैसला सबसे ऊपर है और ढाका की जनता ने उन्हें विधानसभा भेजा है। ढाका की राजनीति और गर्म, अब नजर दुबे के सबूतों पर इन आरोपों और जवाबों के बाद ढाका की सियासत और गरम हो गई है। अब देखने वाली बात होगी किक्या निशिकांत दुबे अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश करते हैं,या मामला सिर्फ राजनीतिक बयानबाज़ी बनकर रह जाता है। लोकसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बीच बिहार की ढाका विधानसभा सीट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राजद उम्मीदवार फैजल रहमान की कम अंतर से हुई जीत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। निशिकांत दुबे ने दावा किया कि ढाका विधानसभा में विदेशों में रह रहे लोगों के नाम का इस्तेमाल कर वोटिंग कराई गई। उनका कहना है कि यह चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है और इसकी जांच जरूरी है। दुबे अज्ञानी, बिना आधार के आरोप लगा रहे-फैजल रहमान दुबे के आरोपों पर राजद विधायक फैजल रहमान ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा निशिकांत दुबे अज्ञानी हैं। वे बिना किसी तथ्य और आधार के आरोप लगा रहे हैं। फैजल ने कहा कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होती है, और इसमें धांधली की कोई संभावना नहीं है। हर बूथ पर एजेंट थे, गड़बड़ी होना संभव ही नहीं फैजल रहमान ने कहा कि ढाका के हर मतदान केंद्र पर सभी दलों के पोलिंग एजेंट मौजूद थे। ऐसे में किसी भी तरह की अनियमितता संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा कुछ नाम हटाए जाना सामान्य प्रक्रिया है। भाजपा हार के बाद झूठे आरोप लगाती है विधायक फैजल रहमान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हार के बाद पार्टी नेताओं की “झूठे आरोप लगाने” की आदत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता का फैसला सबसे ऊपर है और ढाका की जनता ने उन्हें विधानसभा भेजा है। ढाका की राजनीति और गर्म, अब नजर दुबे के सबूतों पर इन आरोपों और जवाबों के बाद ढाका की सियासत और गरम हो गई है। अब देखने वाली बात होगी किक्या निशिकांत दुबे अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश करते हैं,या मामला सिर्फ राजनीतिक बयानबाज़ी बनकर रह जाता है।


