मधेपुरा में 28 अगस्त को सीनेट चुनाव के लिए वोटिंग:BNMU में 15 सदस्यों के लिए 12 एवं 13 मार्च को नॉमिनेशन, 16 तक नाम वापसी

मधेपुरा में 28 अगस्त को सीनेट चुनाव के लिए वोटिंग:BNMU में 15 सदस्यों के लिए 12 एवं 13 मार्च को नॉमिनेशन, 16 तक नाम वापसी

मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) में सीनेट चुनाव की तिथि घोषित होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शिक्षक कोटि के 15 सीनेट सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। नामांकन की तिथि 12 एवं 13 मार्च निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 14 मार्च को होगी। मतगणना 30 मार्च को सुबह 9 बजे से शुरू होगी नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 मार्च को दोपहर 3:30 बजे तक तय की गई है। उसी दिन शाम 5 बजे प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। मतदान 28 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न होगा, जबकि मतगणना 30 मार्च को सुबह 9 बजे से शुरू होगी और मतगणना समाप्ति के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। वर्ग-बी से नौ शिक्षकों का निर्वाचन किया जाएगा कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि वर्ग-ए से तीन शिक्षकों का चुनाव होगा, जिसमें एससी-एसटी एवं सामान्य कोटि से एक-एक सदस्य चुने जाएंगे। वर्ग-बी से नौ शिक्षकों का निर्वाचन किया जाएगा, जिसमें अनुसूचित जाति से एक, अनुसूचित जनजाति से एक, अन्य पिछड़ा वर्ग से दो तथा सामान्य कोटि से पांच सदस्य शामिल होंगे। वर्ग-सी से तीन शिक्षकों का चुनाव होना है, जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग से एक एवं सामान्य कोटि से दो पद निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक प्रत्याशी मतदाता सूची प्रति सेट 300 रुपये शुल्क देकर तथा नामांकन प्रपत्र प्रति सेट 200 रुपये चालान काउंटर पर भुगतान कर प्राप्त कर सकते हैं। नामांकन प्रपत्र 6 से 10 मार्च तक प्राप्त करें नामांकन प्रपत्र 6 से 10 मार्च तक (रविवार को छोड़कर) कार्यालय अवधि में प्राप्त किया जा सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित शिक्षकों से निर्धारित तिथियों का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) में सीनेट चुनाव की तिथि घोषित होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शिक्षक कोटि के 15 सीनेट सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। नामांकन की तिथि 12 एवं 13 मार्च निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 14 मार्च को होगी। मतगणना 30 मार्च को सुबह 9 बजे से शुरू होगी नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 मार्च को दोपहर 3:30 बजे तक तय की गई है। उसी दिन शाम 5 बजे प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। मतदान 28 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न होगा, जबकि मतगणना 30 मार्च को सुबह 9 बजे से शुरू होगी और मतगणना समाप्ति के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। वर्ग-बी से नौ शिक्षकों का निर्वाचन किया जाएगा कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि वर्ग-ए से तीन शिक्षकों का चुनाव होगा, जिसमें एससी-एसटी एवं सामान्य कोटि से एक-एक सदस्य चुने जाएंगे। वर्ग-बी से नौ शिक्षकों का निर्वाचन किया जाएगा, जिसमें अनुसूचित जाति से एक, अनुसूचित जनजाति से एक, अन्य पिछड़ा वर्ग से दो तथा सामान्य कोटि से पांच सदस्य शामिल होंगे। वर्ग-सी से तीन शिक्षकों का चुनाव होना है, जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग से एक एवं सामान्य कोटि से दो पद निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक प्रत्याशी मतदाता सूची प्रति सेट 300 रुपये शुल्क देकर तथा नामांकन प्रपत्र प्रति सेट 200 रुपये चालान काउंटर पर भुगतान कर प्राप्त कर सकते हैं। नामांकन प्रपत्र 6 से 10 मार्च तक प्राप्त करें नामांकन प्रपत्र 6 से 10 मार्च तक (रविवार को छोड़कर) कार्यालय अवधि में प्राप्त किया जा सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित शिक्षकों से निर्धारित तिथियों का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *